Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

योगी ने बजट को बताया 'नए भारत की समृद्धि का संकल्प', अखिलेश ने कसा तंज

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम बजट 2023-24 पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बजट को नए भारत की समृद्धि का संकल्प बताया है। जबकि अखिलेश यादव ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा की भाजपाई बजट महंगाई व बेरोज़गारी को और बढ़ाता है।

01 Feb 2023

योगी ने बजट को बताया 'नए भारत की समृद्धि का संकल्प', अखिलेश ने कसा तंज

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने बुधवार को आम बजट 2023-24 संसद में पेश किया। बजट पेश होने के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रतिक्रिया दी है।

सीएम योगी ने कहा, "मैं आजादी के अमृत काल में प्रस्तुत 'विकसित भारत' के संकल्प को पूर्ण करते सर्वसमावेशी और लोक-कल्याणकारी केंद्रीय बजट 2023-24 का स्वागत करता हूं। आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं मा। केंद्रीय वित्त मंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन।"

उन्होंने कहा, "वर्तमान केंद्रीय बजट गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग की आशाओं और राष्ट्र के समग्र उत्थान की अपेक्षाओं को पूरा करने वाला है। निःसंदेह, यह बजट भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।"

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वित्त मंत्री जी ने अमृत काल बजट में आयकर में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है। छूट की सीमा में वृद्धि व नई कर व्यवस्था में बदलाव से आदमी के हाथ में अधिक पैसा बचेगा, खपत बढ़ेगी और विकास को गति मिलेगी। प्रधानमंत्री जी का आभार।"

जबकि अखिलेश यादव ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "भाजपा अपने बजट का दशक पूरा कर रही है पर जब जनता को पहले कुछ न दिया तो अब क्या देगी। भाजपाई बजट महंगाई व बेरोज़गारी को और बढ़ाता है। किसान, मज़दूर, युवा, महिला, नौकरीपेशा, व्यापारी वर्ग में इससे आशा नहीं निराशा बढ़ती है क्योंकि ये चंद बड़े लोगों को ही लाभ पहुँचाने के लिए बनता है।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News