Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भाजपा ने शिवराज को बनाया झारखंड विस चुनाव का प्रभारी, हिमंता बने सह प्रभारी

बीते लोकसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा ने 14 लोकसभा सीटे जीतने का लक्ष्य तय किया था लेकिन उसे कुल नौ सीटों पर ही जीत मिली। वर्ष 2019 की अपेक्षा पार्टी को तीन सीटों का नुकसान हुआ।

17 Jun 2024

भाजपा ने शिवराज को बनाया झारखंड विस चुनाव का प्रभारी, हिमंता बने सह प्रभारी

रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड सहित महाराष्ट्र, हरियाणा एवं जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रदेश चुनाव प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। झारखंड के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनके सहयोग के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा को सह प्रभारी बनाया गया है।

बीते लोकसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा ने 14 लोकसभा सीटे जीतने का लक्ष्य तय किया था लेकिन उसे कुल नौ सीटों पर ही जीत मिली। वर्ष 2019 की अपेक्षा पार्टी को तीन सीटों का नुकसान हुआ। एसटी के लिए आरक्षित पांच सीटों पर एनडीए गठबंधन हार गया। इसे देखते हुए अब भाजपा ने पार्टी ने प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी के रूप में दो मजबूत चेहरों को जिम्मेदारी दी है।

शिवराज चौहान मध्य प्रदेश में लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे और अब केंद्रीय मंत्री हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता भी बड़े चेहरे के तौर पर पहचान रखते हैं। पार्टी को उम्मीद है कि राज्य में सत्तारूढ दल झामुमो, कांग्रेस, राजद की सरकार को चुनाव में परास्त करने में शिवराज और हिमंता का अनुभव काम आएगा, जिससे 2014 की तरह भाजपा फिर से सत्ता में आ सकेगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News