Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मीरजापुर में 23 करोड़ की अफीम जब्त, तस्कर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन गृह में पत्रकाराें को बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात राणा प्रताप यादव, उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह प्रभारी एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने सोमवार की रात बरकछा मोड़ से चार पहिया वाहन को पकड़ा।

05 Mar 2024

मीरजापुर में 23 करोड़ की अफीम जब्त, तस्कर गिरफ्तार

मीरजापुर। एसओजी, सर्विलांस और देहात कोतवाली पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम ने बरकछा मोड़ से चार पहिया वाहन से 23 करोड़ की अवैध अफीम (22.365 किलोग्राम) के साथ अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। इतनी बड़ी मात्रा में अफीम बरामद की कार्रवाई अब तक की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन गृह में पत्रकाराें को बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात राणा प्रताप यादव, उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह प्रभारी एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने सोमवार की रात बरकछा मोड़ से चार पहिया वाहन को पकड़ा।

वाहन को कब्जे में लेते हुए मध्य प्रदेश के शिवसिटी निवासी हेमंत धानुक को गिरफ्तार किया है। वाहन की तलाशी में 22.365 किलो ग्राम अवैध अफीम (अनुमानित कीमत 23 करोड़ रुपये) बरामद की गई। पुलिस ने देहात कोतवाली पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया। साथ ही अफीम तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया। पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।

गिरफ्तार आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह अफीम तस्करी का काम पिछले कई वर्षों से कर रहा है। उत्तर प्रदेश-झारखंड बार्डर से चार पहिया वाहन में कैबिन बनाकर उसमें अफीम छिपाकर मीरजापुर के रास्ते इंदौर मध्य प्रदेश ले जाकर वहां से देश के विभिन्न प्रांतो में मांग के अनुसार सप्लाई की जाती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News