Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री ने अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

टर्मिनल भवन का अग्रभाग अयोध्या के आसन्न श्रीराम मंदिर की वास्तुकला को दर्शाता है।टर्मिनल भवन के अंदरूनी हिस्सों को भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रेरणादायी चित्र उकेरे गये हैं। सात खम्भों पर बने एयरपोट में सात शिखर बनाये गये हैं।

30 Dec 2023

प्रधानमंत्री ने अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अयोध्या में 1450 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 6500 वर्गमीटर है। यहां से सालाना लगभग 10 लाख यात्री उड़ान भर सकेंगे।

टर्मिनल भवन का अग्रभाग अयोध्या के आसन्न श्रीराम मंदिर की वास्तुकला को दर्शाता है।टर्मिनल भवन के अंदरूनी हिस्सों को भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रेरणादायी चित्र उकेरे गये हैं। सात खम्भों पर बने एयरपोट में सात शिखर बनाये गये हैं।हवाई अड्डे पर एलईडी प्रकाश व्यवस्था, वर्षा जल संचयन, , जल उपचार संयंत्र, सीवेज उपचार संयंत्र, सौर ऊर्जा संयंत्र तथा ऐसी कई अन्य सुविधाएं प्रदान की गई हैं। यह सभी सुविधाएं गृह - 5 स्टार रेटिंग के अनुरूप होंगी। हवाई अड्डे से अयोध्या के आसपास के क्षेत्र में पर्यटन, व्यावसायिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट पर विकसित की जा रही सुविधाओं का अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय राज्यमंत्री जनरल वी.के.सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक और अयोध्या सांसद लल्लू सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News