Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

पत्नी की मौत के बाद मां बन बेटी को सीने से बांधकर ई-रिक्शा चलाने को विवश पिता

कमलेश वर्मा पर दुखों का पहाड़ इस कदर टूटा है कि उनकी कहानी फिल्मी लगती है।

23 Apr 2023

पत्नी की मौत के बाद मां बन बेटी को सीने से बांधकर ई-रिक्शा चलाने को विवश पिता

बलिया। कई बार मुसीबतें इंसान को मजबूत बना देती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है दोकटी थाना क्षेत्र के चिरंजी छपरा गांव निवासी कमलेश वर्मा के साथ। करीब छह माह पूर्व एक हादसे में पत्नी की मौत के बाद से कमलेश दुधमुंही बच्ची को सीने से बांध ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार के भरण पोषण में जुटे हैं। कमलेश वर्मा पर दुखों का पहाड़ इस कदर टूटा है कि उनकी कहानी फिल्मी लगती है। मगर एक पिता की इस सच्ची कहानी को सुन हर कोई हतप्रभ हो जाता है।

दोकटी थाना क्षेत्र के चिरंजी छपरा गांव निवासी 40 वर्षीय कमलेश वर्मा के बारे में ग्रामीण बताते हैं कि करीब छह माह पहले पत्नी की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी। पत्नी के साथ छोड़ने के बाद भी कमलेश ने हिम्मत नहीं हारी। करीब सवा साल की दुधमुंही बच्ची के पालन-पोषण के साथ ही घर का खर्च चलाने के लिए लगातार प्रयास करते रहे। हालांकि, भूमिहीन होने के कारण कमलेश के सामने विकल्प सीमित थे, लेकिन उन्होंने अपना इरादा मजबूत किया और किराए पर ई-रिक्शा लेकर चलाने लगे। कमलेश ई-रिक्शा चलाते वक्त अपनी बच्ची को पेट पर बांधे रहते हैं। उनकी संघर्ष भरी यह दास्तान इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। हालांकि, जिला प्रशासन ने कमलेश की दुख भरी दास्तान सुन उससे संपर्क किया है। जिसके बाद उसके अच्छे दिन आने की उम्मीद जगी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News