Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बरात से लौटते समय बांदा में भीषण सड़क हादसे में 5 की मौत

गुरुवार सुबह राजापुर से वापस लौटते समय तिंदवारी थाना क्षेत्र कस्बा से करीब 4 किलोमीटर आगे बफर गोदाम के पास बारात की स्कॉर्पियो आगे चल रही थी। पीछे जा रही बोलेरो ने ओवरटेक किया तो दोनों भिड़कर गहरी खंती में पलट गईं।

16 Feb 2023

बरात से लौटते समय बांदा में भीषण सड़क हादसे में 5 की मौत

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गुरुवार सुबह हुए एक भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बारात से लौट रही स्कार्पियो, बोलेरो को ओवरटेक करने के चक्कर में भिड़कर खंती में पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। करीब 6 से 7 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पलानी के नेवाइच गांव से उदय सिंह के पुत्र राहुल की बुधवार को चित्रकूट जनपद के राजापुर बरात गई थी। गुरुवार सुबह वहां से वापस लौटते समय तिंदवारी थाना क्षेत्र कस्बा से करीब 4 किलोमीटर आगे बफर गोदाम के पास बारात की स्कॉर्पियो आगे चल रही थी। पीछे जा रही बोलेरो ने ओवरटेक किया तो दोनों भिड़कर गहरी खंती में पलट गईं।

घटना को लेकर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मशीनों को मंगवा कर नेवाइच गांव के कुलदीप पुत्र शिवचरण, छोटू उर्फ अनुज पुत्र राजा, कल्लू पुत्र पंकज पांडे, उमेश पुत्र बाबू निवासी ग्राम पिपहरी की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि पंकज पुत्र रामनरेश निवासी पिपहरी, छम्मू पुत्र मुन्नू निवासी पिपरहरी, सौरभ पुत्र धीरेंद्र निवासी निवाइच, संजीव पुत्र सीताराम निवासी निवाइच, साहिल पुत्र अंगद निवासी निवाइच गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिसमें एक मौत और होने की सूचना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News