वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
हिंदू सुरक्षा सेवा ट्रस्ट के कार्यकर्ता रंजीत सिंह राणा का कहना है कि जो व्यक्ति स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर काट के लाएगा हम उसको 42 लाख का इनाम देंगे।
बाराबंकी। श्रीरामचरित मानस पर दी टिप्पणी के बाद विवाद, न ही समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का ही साथ छोड़ रहे हैं और न ही वो अपने बयान से पीछे हटने को राजी हैं। ऐसे में कई जगहों पर उनको समर्थन मिल रहा है तो कई जगहों पर घोर विरोध भी हो रहा है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में इसी विरोध के तहत पूर्व मंत्री और सपा नेता का पुतला फूंका गया है। साथ ही उनका सिर काटने वाले को 42 लाख रुपए के इनाम देने की घोषणा भी की गई है।
बाराबंकी में हिंदू सुरक्षा सेवा ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंकने से पहले पुतले को जूतों की माला पहनाई और जूतों से पुतले को पीटा भी गया। इसके बाद ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर पुतला फूंक कर अपना विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिंदू धर्म का अपमान वो बिल्कुल भी सहन नहीं करेंगे और जो भी स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर काटकर लाएगा उसे 42 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित मानस के कुछ हिस्सों को लेकर दिए गए बयान के बाद भाजपा और हिंदू संगठनों ने स्वामी प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
कई हिंदू संगठनों ने श्री रामचरितमानस पर आपत्तिजनक बयान देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य को जूते मारने और जीभ काटने पर इनाम रखा गया है।