ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के सेमरा कलां गांव की छात्रा की घर की छत पर अचेतावस्था में पाई गई।
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के सेमरा कलां गांव की छात्रा की घर की छत पर अचेतावस्था में पाई गई। बुधवार की सुबह मंडलीय चिकित्सालय में उसकी मौत हो गई।
सेमरा कलां गांव निवासी रविशंकर उर्फ गूड्डू मौर्य की 17 वर्षीय पुत्री नेहा मंगलवार की देर रात लगभग ग्यारह बजे के पढ़ने के बाद छत पर बने शौचालय में गई थी। काफी देर तक नीचे न आने पर उसकी बुआ की पुत्री ममता छत पर उसे देखने के लिए गई तो शौचालय के बाहर छत पर छात्रा को अचेतावस्था में गिरा पाया। घर पर मौजूद नेहा के भाइयों एवं रिश्तेदार के यहां शादी में बड़ौहीं गांव गए नेहा के माता-पिता को घटना की सूचना दी। देर रात घर पहुंचे माता-पिता ने छात्रा को बरौंधा स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने छात्रा की गंभीर हालत देख मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।
बुधवार सुबह मंडलीय चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने छात्रा को जहरीले जंतु के काटने की आशंका पर करनपुर स्थित एक वैद्य के यहां दवा पिलाने व झाड़-फूंक के लिए ले गए लेकिन निराशा हाथ लगी।
परिजन ने बताया कि मृतका दो भाइयों में बड़ी थी और सेमरा खुर्द स्थित हनुमान पटेल इंटर कालेज में बारहवीं छात्रा थी। बुधवार को उसकी बोर्ड की परीक्षा भी थी। मृतका के पिता ने बताया कि छात्रा किसी बीमारी आदि से पीड़ित नहीं थी। छात्रा की अचानक मौत ग्रामीणों में चर्चा का विषय बन गई है। वहीं पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम केे लिए भेजा।