Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

पूर्व केंद्रीय मंत्री व देवरिया नगर पालिका के प्रभारी शिवप्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपा नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने गायत्री मंदिर परिसर में मिठाई बांटकर खुशी मनायी।

12 Feb 2023

शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

देवरिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व देवरिया नगर पालिका के प्रभारी शिवप्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपा नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने गायत्री मंदिर परिसर में मिठाई बांटकर खुशी मनायी।

इस दौरान नगर अध्यक्ष भाजपा संजय पाण्डेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम अगर कोई पार्टी करती है तो केवल भारतीय जनता पार्टी करती है। आज विद्यार्थी परिषद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले एक छोटे से कार्यकर्ता को जिन्होंने भाजपा में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनने से हम सभी को खुशी है।

नगर अध्यक्ष ने कहा कि हमारी खुशी इस मायने में और भी अधिक है कि निकाय चुनाव की दृष्टि से पार्टी ने उन्हें देवरिया नगर पालिका का प्रभारी बनाया था, इधर कुछ समय से रोज उनसे बात होती थी। विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन मिलता था,आज जब हम सभी को उनके राज्यपाल बनने की जानकारी मिली तो सभी कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे।

वही सांसद डा.रमापतिराम त्रिपाठी,सांसद रविन्द्र कुशवाहा,कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही,राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम,पूर्व राज्य मंत्री विधायक जयप्रकाश निषाद,विधायक शलभ मणि त्रिपाठी,विधायक सुरेन्द्र चौरसिया,विधायक दीपक मिश्र,विधायक सभा कुअर,एमएलसी डॉ.रतन पाल सिंह,जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह,जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, निवर्तमान नपाध्यक्ष अलका सिंह,पूर्व एमएलसी महेन्द्र यादव,विजय बहादुर दूबे,मारकंडेय शाही,विजय कुमार दूबे,निशिरंजन तिवारी,अरुण सिंह,राजेश कुमार मिश्र,बलराम उपाध्याय,रामदास मिश्र,नवीन सिंह आदि ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवप्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाये जाने पर खुशी व्यक्त किया।

इस दौरान मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय,सतेन्द्र मणि त्रिपाठी,अजय सिंह,दुर्गेशनाथ त्रिपाठी,रूपम पाण्डेय,एजाज अहमद,रवि पाण्डेय,मिथिलेश मिश्र मौजूद रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News