Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

संभल के सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का 94 साल की आयु में निधन

बर्क के निधन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और बसपा प्रमुख मायावती समेत तमाम नेताओं ने गहरा दुख जताया है।

27 Feb 2024

संभल के सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का 94 साल की आयु में निधन

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने 94 वर्ष की आयु में मुरादाबाद के सिद्ध हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। यहां उनका इलाज चल रहा था। वह काफी समय से बीमार थे। बर्क के निधन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और बसपा प्रमुख मायावती समेत तमाम नेताओं ने गहरा दुख जताया है।

सांसद बर्क को उम्रजनित बीमारियों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी किडनी में संक्रमण की समस्या बताई थी। कुछ दिन पहले अखिलेश यादव उनसे मिलने अस्पताल गए थे।

अखिलेश ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ''समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, कई बार के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का इंतकाल, अत्यंत दु:खद। उनकी आत्मा को शांति दें भगवान। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि।'' सपा महासचिव शिवपाल यादव ने भी दिवंगत नेता बर्क के निधन का दुख जताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

शफीकुर्रहमान का जन्म 11 जुलाई, 1930 को हुआ था। उन्होंने चौधरी चरण सिंह के साथ राजनीति की शुरुआत की। वह बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक भी रहे। उन्हें देशभर में मुस्लिमों की आवाज बुलंद करने और ईमानदार छवि होने के लिए जाना जाता रहा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के गठन के समय भी मुलायम सिंह यादव के साथ काम किया था।

शफीकुर्रहमान बर्क ने 1967 में चौधरी चरण सिंह के साथ राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। वह 1974 में भारतीय क्रांति दल से संभल से पहली बार विधायक बने। इसके बाद 1985 में लोकदल, 1989 में जनता दल से विधायक रहे। मुलायम सरकार में होमगार्ड मंत्री रहे। वर्ष 1995 में उन्होंने सपा का दामन थाम लिया। वर्ष 1996 में समाजवादी पार्टी ने उन्हें मुरादाबाद लोकसभा से प्रत्याशी बनाया था और वह पहली बार सांसद बने थे। इसके बाद 1998 व 2004 में भी वह मुरादाबाद से सांसद चुने गए। इसके बाद 2009 में बसपा के सिंबल पर संभल से सांसद चुने गए। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सैनी ने उन्हें पराजित किया। वर्ष 2019 में वह सपा के टिकट पर एक बार फिर संभल से लोकसभा चुनाव जीते। उनके पौत्र जिय़ाउर्रहमान बर्क मुरादाबाद जिले की कुंदरकी सीट से सपा के विधायक हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News