Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भांवरों से पहले दूल्हा हुआ नदारद, पुलिस को सौंपी तहरीर

 मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गांव नायकपुरवा में एक शादी समारोह में जयमाला सहित रात्रि के तमाम कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद सुबह जब भांवरों का समय आया तो दूल्हा रहस्यमय ढंग से कहीं नदारद हो गया। 

25 Feb 2023

भांवरों से पहले दूल्हा हुआ नदारद, पुलिस को सौंपी तहरीर

 मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गांव नायकपुरवा में एक शादी समारोह में जयमाला सहित रात्रि के तमाम कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद सुबह जब भांवरों का समय आया तो दूल्हा रहस्यमय ढंग से कहीं नदारद हो गया। वर एवं कन्या पक्ष ने सभी जगह उसकी तलाश की, लेकिन 24 घंटे बाद भी दूल्हा नहीं मिला। इस पर वर पक्ष ने शुक्रवार को कोतवाली में दूल्हे की गुमशुदगी की तहरीर दी है। वहीं कन्या पक्ष ने दहेज को लेकर दूल्हे के नदारद हो जाने की तहरीर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव नायकपुरवा निवासी वंदना पुत्री गोरेलाल की शादी थी। जिसके चलते चित्रकूट जनपद के कर्बी निवासी नीरज पुत्र प्रमोद अपनी बारात लेकर देर शाम नायकपुरवा पहुंचा। कन्या पक्ष ने बारातियों की आवभगत और स्वागत सत्कार के साथ ही टीका चढ़ाव, जयमाला सहित अन्य सभी कार्यक्रम पूरे विधिविधान और हंसीखुशी के माहौल में संपन्न कराए। भांवरों के कार्यक्रम में देरी के चलते दूल्हा नीरज और उसके कई सहयोगी कन्या पक्ष के दरवाजे से जनवासे में आ गए। सुबह जब भांवरों का समय आया और दूल्हे को तलाशा गया, तो वह जनवासे से कहीं नदारद था।

यह बात जब कन्या पक्ष को पता चली तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई और खुशियों का माहौल देखते ही देखते खामोशियों में तब्दील हो गया। चारों ओर दूल्हे की खोजबीन शुरू हुई। गांव की पुलिस चौकी में खबर दी गई। पुलिस ने दूल्हे का मोबाइल नंबर सर्विलांस में लगाया तो जानकारी मिली कि सुबह करीब छह बजे तक उसकी लोकेशन गांव में ही बता रही है।

इसके बाद से मोबाइल स्वीच आफ है। लड़की पक्ष ने आरोप लगाया है कि वर पक्ष द्वारा सवा लाख रुपये तथा बाइक की मांग जयमाला कार्यक्रम के पहले ही शुरू कर दी गई थी, किसी तरह जयमाला व अन्य कार्यक्रम हुए, लेकिन भांवरों के पहले तक दहेज की मांग पूरी न होते देख वर पक्ष ने दूल्हे को भगा दिया है। लड़की पक्ष ने लड़के के पिता, फूफा, बुआ सहित लगभग एक दर्जन को आरोपी बना कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं लड़के पक्ष ने रहस्यमय ढंग से नदारद दूल्हे की तलाश करने की कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई है।

 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News