वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस सीडीआर और सर्विलांस टीम के सहारे आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। लेकिन शातिर हत्यारोपितों ने अपना मोबाइल फोन बंद कर रखा है, जिससे उनका पता नहीं चल रहा है।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मनवल गांव मंगलवार को हुई आदित्य की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले का खुलासा पुलिस चार दिन बाद भी नहीं कर पाई है।
पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस सीडीआर और सर्विलांस टीम के सहारे आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। लेकिन शातिर हत्यारोपितों ने अपना मोबाइल फोन बंद कर रखा है, जिससे उनका पता नहीं चल रहा है। जिम्मेदार पुलिस अधिकारी की मानें तो जनालेवा हमले के दिन आरोपित ने 21 लोगों से बातचीत की थी।
पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। इस मामले में रविवार को जानकारी देते हुए सीओ सदर संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच सीडीआर, और सर्विलांस के सहारे की जा रही है। जल्दी ही हत्या आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।