Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ब्रिटिश हुकूमत को मात देने की याद में 13 मार्च को कानपुर में खेली जाएगी होली

होली का त्योहार पूरे देश में एक साथ धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन कानपुर में होली का त्योहार कुछ अलग है।

02 Mar 2023

 ब्रिटिश हुकूमत को मात देने की याद में 13 मार्च को कानपुर में खेली जाएगी होली

होली का त्योहार पूरे देश में एक साथ धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन कानपुर में होली का त्योहार कुछ अलग है। हो भी क्यों न यहां पर आजादी से पूर्व ब्रिटिश हुकूमत ने होली पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके विरोध में लोग जेल गये और जेल से छूटने के बाद फिर होली का त्योहार मनाया गया। ऐसे में यह परंपरा बन गई और अनुराधा नक्षत्र पर कानपुर में एतिहासिक होली मनाई जाने लगी। इस बार यह तारीख 13 मार्च है और पूरा कानपुर इस दिन रंगों से सरोबार दिखेगा।

कानपुर नगर अपनी अनूठी एवं महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं के लिए पूरे देश में अपना एक विशेष महत्व रखता है। आगामी सात मार्च को होली है। कानपुर की होली पूरे भारत में अपना अलग स्थान रखती है क्योंकि कानपुर में होली से लेकर कानपुर हटिया होली मेला (गंगा मेला) तक होली का उल्लास रहता है।

प्रेसवार्ता करते हुए ज्ञानेन्द्र विश्नोई ने बताया कि इस बार 82वां होली का मेला 13 मार्च दिन सोमवार अनुराधा नक्षत्र में प्राचीन परम्परा के अनुसार होगा। रंग ठेले मार्ग हटिया रज्जन बाबू पार्क से प्रारम्भ होकर जनरलगंज बाजार, मनीराम बगिया, मेस्टन रोड, चौक, टोपी बाजार, कोतवालेश्वर मन्दिर चौक, चौक सर्राफा, बीच वाला मन्दिर मेस्टन रोड, कोतवाली चौराहा, संगमलाल मन्दिर, कमला टावर, फीलखाना, बिरहाना रोड, नयागंज चौराहा, शतरंगी मोहाल, लाठी मोहाल, जनरलगंज बाजार होते हुए हटिया रज्जन बाबू पार्क में आकर पूर्ण विश्राम लेता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News