Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

लोस चुनाव : पूरे देश में एक ही आवाज, फिर एक बार मोदी सरकार : योगी आदित्यनाथ

जिन लोगों के लिए परिवार महत्वपूर्ण है, वे लोग इस चुनाव में सपा, बसपा, कांग्रेस की बात कर रहे होंगे। जिनके लिए राष्ट्र प्रथम है, वे भाजपा उम्मीदवार का समर्थन करते हुए मजबूती से काम कर रहे हैं।

18 Apr 2024

लोस चुनाव : पूरे देश में एक ही आवाज, फिर एक बार मोदी सरकार : योगी आदित्यनाथ

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे देश में एक ही आवाज है, फिर एक बार मोदी सरकार। अबकी बार 400 पार। उन्होंने कहा कि देश के बारे में वही सोचेगा, जिसकी प्राथमिकता देश होगा। जिन लोगों के लिए परिवार महत्वपूर्ण है, वे लोग इस चुनाव में सपा, बसपा, कांग्रेस की बात कर रहे होंगे। जिनके लिए राष्ट्र प्रथम है, वे भाजपा उम्मीदवार का समर्थन करते हुए मजबूती से काम कर रहे हैं।

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गढ़ रोड स्थित सिसौली गांव में जनसभा की। उन्होंने कहा कि जिस वर्ष अरुण गोविल मेरठ से उम्मीदवार बने, उसी वर्ष अयोध्या में 500 वर्ष बाद श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सपा, बसपा, कांग्रेस के लोग कर पाते क्या ? इसलिए हम आए हैं और अरुण गोविल को लेकर आए हैं।

उन्होंने कहा कि 1857 में धन सिंह कोतवाल ने देश की स्वाधीनता के लिए अपनी नौकरी को ठुकरा कर देश के अमर बलिदानियों की श्रेणी में खड़ा होकर देश की स्वतंत्रता का उद्घोष किया था। महापुरुषों का सपना एक ही था, तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहे न रहें। वे अपने लिए नहीं जिए थे, उनका जीवन देश के लिए था। देश की स्वतंत्रता और भावी पीढ़ी के लिए था। अमर बलिदानियों के सपने को साकार होते वर्तमान पीढ़ी देख रही है। विकसित भारत, आतंकवाद का समाधान, इन्फ्रास्ट्रक्चर हो। मेरठ से दिल्ली तक एक्सप्रेस-वे, रैपिड रेल, खेल विश्वविद्यालय, एक जिला एक उत्पाद में खेल उत्पाद को ग्लोबल बनाने का कार्य हुआ है। मेरठ में मेट्रो भी दे रहे हैं। ये विकास 2014 से पहले कहां था। भाजपा सरकार में गरीब कल्याणकारी योजनाओं का तो कोई सानी नहीं है।

क्षेत्रफल में ज्यादा होने के बाद भी पाकिस्तान में भुखमरी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1947 में भारत और पाकिस्तान स्वतंत्र हुए। पाकिस्तान को कम जनसंख्या के मुकाबले क्षेत्रफल ज्यादा मिला। भारत 80 करोड़ लोगों को चार वर्ष से निःशुल्क राशन मिल रहा है और अगले पांच साल तक जारी रहेगा। भारत की जनसंख्या 140 करोड़ है, जिसमें से 80 करोड़ निःशुल्क राशन पा रहे है। पाकिस्तान की आबादी 22 करोड़ है और लोग भूखे मर रहे हैं। भारत का विभाजन करके पाकिस्तान बना। भारत का समृद्ध क्षेत्र और ज्यादा जमीन भी दी गई और वहां लोग भूखे मर रहे हैं। जितनी पाकिस्तान की आबादी नहीं है, उससे ज्यादा लोगों को दस वर्षों में गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है।

उन्होंने कहा कि 60 करोड़ गरीबों को पांच लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा का कवर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, ऐसे लोगों की चिट्ठी मिलते ही जनधन अकाउंट में पैसा सीधा भेजा जा रहा है। 50 करोड़ लोगों के जनधन अकाउंट खुले हैं। 12 करोड़ किसानों को पीएम सम्मान निधि, 10 करोड़ लोगों को उज्ज्वला फ्री सिलेंडर, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि योजनाओं का लाभ भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिल रहा है।

सपा, बसपा, कांग्रेस के लोग नहीं कर पाते काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सारे परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए हैं। क्या कश्मीर से धारा 370 सपा, बसपा, कांग्रेस के लोग हटा पाते। अगर यह धारा नहीं हटती तो आतंकवाद भी समाप्त नहीं होता। नारी सशक्तिकरण का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। तीन तलाक की प्रथा को हमेशा के लिए खत्म किया। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण सपा, बसपा, कांग्रेस के लोग कर पाते क्या ? 2017 से पहले इस क्षेत्र में आए दिन कर्फ्यू, दंगा होता था। अब कांवड़ यात्रा को कोई रोक रहा है क्या ? बेटी और व्यापारी सुरक्षित हैं। आस्था का भी सम्मान है। ये सभी कार्य भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण हो रहे हैं। भाजपा आपकी आस्था का सम्मान करती है और युवाओं की आजीविका की भी व्यवस्था करती है। किसानों को सम्मान देती है। महिलाओं को सुरक्षा देती है। व्यापारियों की खुशहाली के माध्यम से विकास के मार्ग को प्रशस्त करती है। विकसित भारत के लिए आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश और आत्मनिर्भर मेरठ चाहिए। आत्मनिर्भर मेरठ के लिए विकसित मेरठ भी चाहिए। खेलकूद में आगे बढ़ने वालों के लिए खेल विश्वविद्यालय है। खेलों में पदक जीतने पर नौकरी उनका इंतजार कर रही है। एक जिला, एक उत्पाद लोकल प्रोडक्ट को ग्लोबल बनाने का अभियान भी है। हमें विकसित भारत चाहिए। आने वाली पीढ़ी के लिए भी। इसलिए भाजपा उम्मीदवार को चुनाव जिताइए। इस अवसर पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सांसद विजयपाल तोमर, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, कमलदत्त शर्मा, रालोद जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ आदि उपस्थित रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News