Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बहराइच : बाइक सवार को रौंदते हुए जायलो पेड़ से टकराई, चार की मौत, पांच घायल

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

11 May 2023

बहराइच : बाइक सवार को रौंदते हुए जायलो पेड़ से टकराई, चार की मौत, पांच घायल

बहराइच। जनपद के जरवल रोड थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जरवल रोड थाना क्षेत्र में लखनऊ बहराइच मार्ग पर स्थित ओवर ब्रिज के पास से एक जायलो लखनऊ की ओर जा रही थी। दोपहर में एक बजे के आसपास बाइक सवार सामने आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में जायलो बाइक को रौंदते हुए पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया गया। यहां अस्पताल ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई। जबकि पांच घायलों की हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद घटना पर चीख पुकार मच गई है।

घटना स्थल पर सीओ कमलेश कुमार सिंह, एसडीएम महेश कुमार कैथल, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह समेत अन्य पहुंचें हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। जबकि पांच लोग घायल हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी पहचान नहीं हो पाई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News