Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

बरेली-नैनीताल हाइवे पर कार बनी आग का गोला, आठ बारातियों की मौत

पुलिस के अनुसार कार सवार लोग बरेली शहर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर बहेड़ी लौट रहे थे। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाकर कार से शवों को बाहर निकाला। डंपर से टकराने के बाद कार में आग लगी। संभवतः इससे उसका सेंट्रल लॉक फंस गया।

10 Dec 2023

बरेली-नैनीताल हाइवे पर कार बनी आग का गोला, आठ बारातियों की मौत

बरेली (उत्तर प्रदेश)। बरेली-नैनीताल हाइवे पर आधीरात बाद दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। यहां भोजीपुरा थाना से कुछ दूरी पर डंपर से टकराने के बाद एक कार में आग गई। कुछ ही देर में उसमें सवार सभी आठ बारातियों की मौत हो गई। सीओ चमन सिंह चावड़ा ने इस हादसे में आठ लोगों की जान जाने की पुष्टि की है।

पुलिस के अनुसार कार सवार लोग बरेली शहर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर बहेड़ी लौट रहे थे। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाकर कार से शवों को बाहर निकाला। डंपर से टकराने के बाद कार में आग लगी। संभवतः इससे उसका सेंट्रल लॉक फंस गया। डंपर में फंसी कार धू-धू कर जलती रही। किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। कार के अंदर बाराती जिंदगी के लिए छटपटाते रहे। लपटें शांत हुईं तो आठ जिंदगी राख के ढेर में तब्दील मिलीं।

पुलिस का कहना है कि कार की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह करीब पांच फीट ऊंचे डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी ओर विपरीत दिशा से आ रहे डंपर में जा घुसी। डंपर भी लगभग इतनी ही तेज रफ्तार में रहा होगा। वह कार को खींचकर 25 मीटर आगे तक ले गया।

पुलिस के अनुसार कार सवार अधिकतर लोग गर्म कपड़े पहने हुए थे। इस वजह से लपटों ने उनको बुरी तरह चपेट में ले लिया और उनकी चीखें भी अंदर ही घुटकर रह गईं। दमकल पानी की बौछार करती रही। करीब 45 मिनट बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। कार से शवों को निकालना मुश्किल हो गया था। रात एक बजे उनके शवों को निकाला जा सका। अधिकतर शव राख में तब्दील हो चुके थे। उनमें से कुछ को टुकड़ों में निकालना पड़ा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News