पुलिस के मुताबिक यह वारदात देवरिया के रुद्रपुर तहसील के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में हुई। सुबह 50 वर्षीय प्रेम यादव किसी काम से सत्यप्रकाश दुबे के घर पहुंचे। यहां कहासुनी होने पर विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों की लड़ाई में प्रेम यादव की जान चली गई।
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में दो पक्षों के बीच सोमवार सुबह हुए खूनी संघर्ष में छह लोगों की जान चली गई। प्रथम दृष्टया घटना आपसी रंजिश से संबंधित बताई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस के मुताबिक यह वारदात देवरिया के रुद्रपुर तहसील के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में हुई। सुबह 50 वर्षीय प्रेम यादव किसी काम से सत्यप्रकाश दुबे के घर पहुंचे। यहां कहासुनी होने पर विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों की लड़ाई में प्रेम यादव की जान चली गई। कुछ देर बाद प्रेम यादव के टोले अभयपुर के लोगों ने सत्यप्रकाश दुबे के घर पर हमला बोल दिया। इस हमले में छह लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां पांच लोगों की मृत्यु हो गई। इनमें दंपति सत्य प्रकाश दुबे (54) और किरन दुबे (52) के अलावा उनकी दो पुत्री सलोनी (18) और नंदिनी व पुत्र गांधी (15) शामिल हैं। अब तक इस हत्याकांड पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।