Please wait

500 से अधिक खिलाड़ियों को शासन की विभिन्न सेवाओं में मिलेगा स्थान : मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स संकुल चैंपियनशिप 2022-2023 में शामिल हुए।

21 Mar 2023

500 से अधिक खिलाड़ियों को शासन की विभिन्न सेवाओं में मिलेगा स्थान : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस खेल कुंभ युवा शक्ति को खेल कूद की गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के नेतृत्व में आयोजित होने वाला यह आयोजन हमारी युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों की नींव रखने में सहायक होगा।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सुविधाओं को बढ़ाने के साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को यूपी पुलिस और शासन की विभिन्न सेवाओं में स्थान देने की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा रहा है। हम 500 से अधिक खिलाड़ियों को शासन की विभिन्न सेवाओं में स्थान देने जा रहे हैं, जहां पर वह खेल कूद की गतिविधियों में भाग लेने के साथ ही बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ेंगे। पुलिस बल की यह ताकत होनी चाहिए कि जब देश या राज्य के अंदर कानून व्यवस्था का संकट आएगा तो सुरक्षा देंगे। वहीं शांतिपूर्ण स्थिति में अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स संकुल चैंपियनशिप 2022-2023 में शामिल हुए। सशस्त्र सीमा बल के नेतृत्व में पीएसी 35वीं वाहिनी महानगर के ग्राउंड पर आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस आयोजन में 32 राज्यों के 1300 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जो इस कार्यक्रम की सफलता को बताता है। किसी व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में खेल की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। भारत की ऋषि मनीषा इस बात पर विश्वास करती रही है कि शरीर माध्यम खलु धर्म साधनम। यानी जितने भी हमारे जीवन के साधन हैं वह स्वस्थ शरीर से ही सम्पन्न हो सकते हैं। खेल कूद की गतिविधियां स्वस्थ शरीर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में पिछले नौ वर्षों के अंदर देश में खेल संस्कृति को हमने बढ़ते हुए देखा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ओलंपिक, एशियाड, वर्ल्ड चैंपियनशिप, कॉमवेल्थ गेम्स सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगताओं में भारत का प्रतिभाग बढ़ने के साथ ही मेडल की संख्या में भी वृद्धि हुई है। यह किसी देश के सामर्थ्य और कौशल को प्रदर्शित करता है। खेल कूद की प्रतियोगिता सम और विषम परिस्थितियों में बहुत कुछ देने का काम करती है। आज उत्तर प्रदेश खेल कूद की गतिविधियों में तेजी के साथ आगे बढ़ा है। प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इन प्रतियोगिताओं के साथ दो से ढाई हजार खिलाड़ी जुड़ते हैं। युवा शक्ति को रचनात्मक और सकारात्मक दिशा में अग्रसर करने में खेल कूद की गतिविधियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके लिए सरकार, औद्योगिक और सामाजिक संस्थाओं के स्तर पर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार भारत सरकार के साथ मिलकर सभी ग्राम पंचायतों में युवक और महिला मंगल दल को स्पोर्ट्स किट उपलब्ध करा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News