Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री ने देखा यूपी पुलिस और एनएसजी का शौर्य

कानून व्यवस्था को लेकर उल्लेखनीय काम करने वाली योगी सरकार प्रदेश में आतंकी घटनाओं को लेकर भी सजग है। इस तरह की घटनाओं को रोकने और उनसे निपटने के लिए समय-समय पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर सुरक्षाबल मॉक ड्रिल करते रहे हैं।

14 Sep 2023

मुख्यमंत्री ने देखा यूपी पुलिस और एनएसजी का शौर्य

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और यूपी पुलिस के संयुक्त अभ्यास गांडीव-5 का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने एनएसजी के वार्षिक अभ्यास के पांचवें संस्करण में विभिन्न सर्जिकल ऑपरेशन की तैयारियों को भी परखा। गांडीव-5 अभ्यास कार्यक्रम का उद्देश्य आतंकी हमले, किसी विमान के अपहरण या बंधक स्थिति में कमांडो बल के योजना मापदंडों को वैलिडेट करना है।

कानून व्यवस्था को लेकर उल्लेखनीय काम करने वाली योगी सरकार प्रदेश में आतंकी घटनाओं को लेकर भी सजग है। इस तरह की घटनाओं को रोकने और उनसे निपटने के लिए समय-समय पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर सुरक्षाबल मॉक ड्रिल करते रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस और एनएसजी की टीम ने इस तरह की घटनाओं पर अपनी तैयारियों को और पुख्ता करने के लिए संयुक्त अभ्यास 'गांडीव-5' को अंजाम दिया। अभ्यास के दौरान जहां पुलिस मुख्यालय में मुख्यमंत्री ने तैयारियों को परखा वहीं लोकभवन में राज्य प्रशासन, यूपी पुलिस की विभिन्न इकाइयों और एनएसजी द्वारा संयुक्त रूप से काउंटर टेरर की मॉक ड्रिल्स की गई।

दरअसल 1984 में आतंकी और अपहरण के खतरों को बेअसर करने के लिए सर्जिकल कमांडो ऑपरेशन करने के लिए एनएसजी को एक संघीय आतंकवाद-रोधी बल के रूप में खड़ा किया गया था। इसके पास एक विशेष दस्ता भी है जो वर्तमान में उच्च जोखिम वाले वीवीआईपी को सशस्त्र सुरक्षा कवर प्रदान करता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News