वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में एक नए भारत का दर्शन हो रहा है। सबके साथ सबके विकास की मंशा अनुरूप कार्य हो रहे हैं।
अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यहां 497 करोड़ की 208 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनपद को सौगात दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में एक नए भारत का दर्शन हो रहा है। सबके साथ सबके विकास की मंशा अनुरूप कार्य हो रहे हैं।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि समाज के सबसे नीचे पायदान के व्यक्ति के उत्थान से समाज का भला हो सकता है। सरकार की योजनाएं समाज की खुशहाली से जुड़ी है। जनधन अकाउंट के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था हुई।
उन्होंने कहा कि रामायण जैसा ग्रंथ देकर हमे भगवान राम से साक्षात्कार करवाने वाले पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए अनुसूचित जाति के लोगों के हित के कार्य हो रहे हैं। उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री योगी आज पश्चिम उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। अलीगढ़ से पहले उन्होंने हाथरस में कार्यक्रम को संबोधित किए हैं। हाथरस में भी मुख्यमंत्री ने करीब दो सौ करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है।