Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

IPL 2024 : लखनऊ के सामने चेन्नई के गेंदबाजों की कठिन चुनौती

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है।

18 Apr 2024

IPL 2024 : लखनऊ के सामने चेन्नई के गेंदबाजों की कठिन चुनौती

लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 34वां मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। लीग का यह मैच लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम के मैदान पर खेला जाना है। सीएसके की टीम अपने पिछले मैच में मुंबई को हराकर लखनऊ से टकराने की तैयारी में है। वहीं लखनऊ को उसके पिछले मैच में केकेआर ने बुरी तरह से हराया था। ऐसे में केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजाइंट्स अपने घर में एक बार फिर से जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी। हालांकि, उससे पहले आइए जानते हैं लखनऊ और सीएसके के बीच मुकाबले के लिए पिच कैसी होगी।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। हालांकि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है पिच काफी धीमी होती चली जाती है। ऐसे में स्पिन गेंदबाजों को इससे मदद मिलनी शुरू हो जाती है, लेकिन इस सीजन में अब तक खेले गए तीन मैचों में खूब रन बने हैं। ऐसे में लखनऊ और सीएसके के बीच का मुकाबला भी हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद रहेगी। इसके अलावा इस मैदान पर टॉस काफी अहम होने वाला है। टॉस जीतकर टीमें पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है।

इस सीजन में लखनऊ की टीम अपने होम ग्राउंड पर तीनों मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस दौरान उसे दो मैचों में जीत मिली है जबकि एक में उसे दिल्ली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टॉस को लेकर लखनऊ की टीम जरूर सोचने पर मजबूर होगी।

दोनों टीमों का स्क्वाड-

लखनऊ - युद्धवीर सिंह चरक, यश ठाकुर, मयंक यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, शिवम मावी, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, शमर जोसेफ, डेविड विली, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, काइल मेयर्स, प्रेरक मांकड़, अर्शिन कुलकर्णी, दीपक हुडा, कृष्णप्पा गौतम, एश्टन टर्नर, निकोलस पूरन, देवदत्त पडिक्कल, क्विंटन डी कॉक, आयुष बदोनी, केएल राहुल (कप्तान), अमित मिश्रा, अरशद खान, मोहसिन खान।

चेन्नई  - एमएस धोनी, अरवेल्ली अवनीश, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मोइन अली, शिवम दुबे, आरएस हंगरगेकर, रवींद्र जड़ेजा, अजय जादव मंडल, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, निशांत सिंधु, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, शार्दुल ठाकुर, महीश थीक्षाना, समीर रिजवी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News