Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, हिरासत में आरोपी

आरपीएफ, जीआरपी व स्थानीय थाने की पुलिस संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल कर रही है।

02 Jun 2023

आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, हिरासत में आरोपी

आजमगढ़। पुलिस के डायल 112 पर आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी भरे फोन आने से महकमे में सनसनी फैल गई। रेलवे परिसर में सुरक्षा-व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिए गए हैं। रेलवे परिसर में दिखने वाले संदिग्ध व्यक्ति और वस्तु की गहनता पूर्वक पड़ताल की जा रही है। आरपीएफ, जीआरपी व स्थानीय थाने की पुलिस संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल कर रही है।

शुक्रवार की सुबह पुलिस के डायल 112 पर किसी व्यक्ति ने फोन कर आजमगढ़ स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी। पुलिस ने इसकी सूचना तत्काल आमगजढ़ पुलिस को दी। इसके बाद से विभिन्न सुरक्षा हरकत में आ गई। रेलवे के साथ ही जनपद पुलिस भारी संख्या में रेलवे स्टेशन पर पहुंची और सघन तलाशी के साथ जांच जुटी। इलाके का चप्पा-चप्पा छान मारा, लेकिन कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या बम नहीं मिला। इस बीच जांच एजेंसियों ने जांच के बाद काल करने वाले आरोपी को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है।

जीआरपी के सीओ एसके राय ने बताया कि डायल 112 पर काल कर एक व्यक्ति ने आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी। जिसके बाद रेलवे, स्थानीय पुलिस व अन्य जांच एजेोसिया सर्तक हुए। पूरे स्टेशन परिसर की सघन तलाशी ली गई। संदिग्ध व्यक्तियों व उनके सामानों की तलाशी ली गई। अभी तक सब कुछ सामान्य है, वही जांच एजेंसियों ने काल करने वाले आरोपी को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ जारी है। आरोपी आजमगढ़ जनपद का रहने वाला है। पूछताछ के बाद आगे विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News