Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

पार्टी कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान के साथ कोई समझौता नहीं : केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री बुधवार को जिले के भाजपा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

05 Apr 2023

पार्टी कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान के साथ कोई समझौता नहीं : केशव प्रसाद मौर्य

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को यहां कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान और स्वाभिमान के साथ कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनहित में कार्य करने और कराने से कोई गुरेज ना करें।

उपमुख्यमंत्री बुधवार को जिले के भाजपा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री के समक्ष तमाम समस्याओं को रखा और उनके निस्तारण के लिए मांग की। उन्होंने सभी को आश्वासन दिया कि उनकी जो भी समस्याएं हैं उनको गंभीरता से लेंगे और प्रशासन के अधिकारियों से बात करके उनका हल कराएंगे।

इससे पहले श्री मौर्य होटल वेस्ट व्यू पहुंचे, यहां उन्होंने पार्टी के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से जिले का हाल जाना। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें समस्याओं से अवगत कराते हुए पुलिस की ज्यादती के प्रति अपना आक्रोश भी जताया। कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि जब से कमिश्नरेट का सृजन हुआ है तब से अपराधों में वृद्धि हुई है। खास तौर पर पुलिस आम लोगों के वाहनों के चालान कर रही है, जिसके चलते लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। एक कार्यकर्ता ने कहा कि पुलिस इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनती है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यदि पुलिस को यह पता लग जाता है कि वह भाजपा कार्यकर्ता हैं तो उनका और ज्यादा उत्पीड़न करती है। एफआईआर दर्ज कराने में भी गुरेज नहीं करती। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस रवैया से आम जनता त्रस्त है।

उप मुख्यमंत्री ने इसको लेकर कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वह इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से वार्ता करेंगे। इसके अलावा कुछ कार्यकर्ताओं ने आरटीओ ऑफिस साहिबाबाद में शिफ्ट करने की मांग की। उनका कहना था कि गाजियाबाद आने में समय और धन दोनों ज्यादा खर्च होता है। साथ ही खोड़ा कॉलोनी समेत कई कॉलोनियों में गंगा जल की आपूर्ति पाइप लाइन से कराने की भी मांग की।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान और स्वाभिमान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भाजपा की सरकार में सभी वर्गों का ख्याल रखा जाता है और योगी सरकार उसको बखूबी निभा रही है।

इस बैठक में जिला अध्यक्ष गणेश कुमार सिंघल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, विधायक सुनील शर्मा, अतुल गर्ग, नंदकिशोर, महानगर मंत्री गुंजन शर्मा समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News