Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आईआरसीटीसी गुरुकृपा टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से आसान हुई पंच तख्त की यात्रा : औलख

बलदेव सिंह औलख मुरादाबाद रेल मंडल के और रामपुर स्टेशन पर की प्रेस वार्ता करके आईआरसीटीसी द्वारा संचालित की जाने वाली गाड़ी "गुरुकृपा टूरिस्ट ट्रेन" की पूर्ण जानकारी दी।

16 Mar 2023

आईआरसीटीसी गुरुकृपा टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से आसान हुई पंच तख्त की यात्रा : औलख

उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख मुरादाबाद रेल मंडल के मुरादाबाद और रामपुर स्टेशन पर की प्रेस वार्ता करके आईआरसीटीसी द्वारा संचालित की जाने वाली गाड़ी "गुरुकृपा टूरिस्ट ट्रेन" की पूर्ण जानकारी दी।

प्रेस वार्ता में बलदेव सिंह औलख ने कहा कि आईआरसीटीसी द्वारा संचालित की जाने वाली गाड़ी "गुरुकृपा टूरिस्ट ट्रेन" की जानकारी निम्न प्रकार उपलब्ध करते हुए बताया कि इंडियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए शुरू की पंच तख्त की यात्रा गुरुकृपा टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से 5 अप्रैल से 15 अप्रैल तक 10 रात्रि एवं 11 दिनों के लिये पंच तख्त की यात्रा आयोजित की जा रही है।

इस अवधि में इस ट्रेन में उतरने-चढ़ने के स्टेशन लखनऊ, सीतापुर, पीलीभीत शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर तथा मुरादाबाद रेलवे स्टेशन कवर किए गए। गंतव्य आनंदपुर साहिब में श्री केसगढ़ साहिब गुरुद्वारा और विरासत-ए- खालसा, कीरतपुर साहिब में गुरुद्वारा श्री पातालपुरी साहिब, सरहिंद में गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर मे श्री अकाल तख्त और स्वर्ण मंदिर, भटिंडा में श्री दमदमा साहिब, नांदेड़ मे तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, बीदर में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक झीरा साहिब एवं पटना मे गुरुद्वारा श्री हरमंदिरजी साहिब।

इस पैकेज में ट्रेन यात्रा, तीनों समय के भोजन के साथ एसी, नान एसी होटल में रुकने एवं एसी, नान एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित हैं। इस मौके पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के अलावा आईआरसीटीसी के मुख क्षेत्र प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News