Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बसपा को कमजोर करने के लिए विरोधियों ने खड़े किए छोटे दल : मायावती

मायावती ने साफ कर दिया कि वह बसपा को हराने के लिए मैदान में हैं, न कि जीतने के लिए इसलिए कोई भी दलित मतदाता अपने वोट का गलत इस्तेमाल न करें। 

16 Apr 2024

बसपा को कमजोर करने के लिए विरोधियों ने खड़े किए छोटे दल : मायावती

बिजनौर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि सभी दल बसपा को कमजोर करने के लिए छोटे दलों को खड़ा कर समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। उनका इशारा नगीना से चुनाव लड़ रहे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को लेकर था, जो दलित मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। मायावती ने साफ कर दिया कि वह बसपा को हराने के लिए मैदान में हैं, न कि जीतने के लिए इसलिए कोई भी दलित मतदाता अपने वोट का गलत इस्तेमाल न करें। 

बसपा प्रमुख मायावती मंगलवार को अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। मायावती ने सभी विरोधी पार्टियों को सत्तालोभी बताया। उन्होंने कहा कि आज महंगाई, बेरोजगारी से आम जनता परेशान हैं। किसान, मजदूरों, दलितों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, छोटे व्यापारियों का कोई विकास नहीं हुआ। मायावती ने फ्री राशन योजना पर भी सवाल खड़े किए।

बसपा प्रमुख ने सरकारी नौकरियों में आरक्षण कोटा न होने के लिए सपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि हम केन्द्र सरकार में बिल लाए थे, जिसे सपा द्वारा फाड़ दिया गया था। ऐसी दलित विरोधी पार्टी को कभी माफ नहीं किया जा सकता है। मंच से उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो आरक्षण प्राइवेट सेक्टर में भी जारी करेंगे। धर्म के नाम पर मुस्लिमों पर हो रहे उत्पीड़न को रोका जायेगा।

उन्होंने कहा कि हम झूठे वायदे नहीं करते। बसपा घोषणा पत्र में विश्वास नहीं करती बल्कि काम करने में विश्वास करती है। मायावती ने मीडिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सर्वे, ओपिनियन पोल दिखाकर भ्रम फैलाया जा रहा है। जनसभा स्थल में भीड़ को देखते हुए बसपा प्रमुख खुश नजर आई। उनकी प्रसन्नता शब्दों में व्यक्त हुई। उन्होंने कहा कि आप लोगों के आपार स्नेह को देखकर फिर से विश्वास हो गया है कि बसपा दोनों सीट पर जीत का परचम लहराएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News