Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

55 की परमिट वाली बस में बैठे मिले 180, पीलीभीत में ARTO ने किया सीज

एआरटीओ ने चेकिंग के दौरान एक बस ओवरलोडिंग मिली। बस में 55 लोगों का परमिट था, लेकिन इस पर 180 से ज्यादा यात्री सफर कर रहे थे। बस को सीज कर दिया और यात्रियों को पीलीभीत डिपो भिजवाया।

05 Mar 2023

55 की परमिट वाली बस में बैठे मिले 180, पीलीभीत में ARTO ने किया सीज

त्योहारों पर अक्सर लोगों को घर जाने की जल्दबाजी देखने को मिलती है। ऐसे में ये लोग अपनी जान जोखिम में डालने तक से नहीं चूकते। यूपी के पीलीभीत में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। यहां होली पर घर जाने की जल्दबाजी में क्षमता से अधिक यात्री बस में चढ़ गए। हैरानी तो तब हुई जब सैकड़ों किलोमीटर की सफर के बाद भी इस बस पर किसी भी अधिकारी की नजर नहीं पड़ी। बस पंजाब के जालंधर से बहराइच के लि निकली थी, लेकिन पीलीभीत में उसे पकड़ लिया गया।

एआरटीओ वीरेंद्र कुमार ने चेकिंग के दौरान एक बस ओवरलोडिंग मिली। बस में 55 लोगों का परमिट था, लेकिन इस पर 180 से ज्यादा यात्री सफर कर रहे थे। बस को सीज कर दिया और यात्रियों को पीलीभीत डिपो भिजवाया। वहां बस अड्डे में प्रवेश कर रही बस बिजली की लाइन से छू गई। जिससे हड़कंप मच गया। बस सीज होने की जानकारी मिलने पर यात्रियों ने लामबंद होकर हंगामा किया और रोडवेज बस अड्डे की सामने वाली सड़क पर जाम लगा दिया। एआरएम व सहकर्मियों ने लोगों को समझाबुझा कर जाम खुलवाया। लखीमपुर की बस इस रूट पर चलती है।

शुक्रवार की शाम को जालंधर से बहराइच के लिए चली निजी बस शनिवार दोपहर में पीलीभीत-बरेली हाईवे पर जैसे ही देवहा नदी के पुल से आगे पहुंची वहां पर जांच कर रहे एआरटीओ वीरेंद्र कुमार ने बस को रुकवा लिया। बस के कागज चेक किए गए तो सात माह से टैक्स जमा नहीं था और परमिट भी मान्य नहीं था। इस पर बस को सीज कर दिया गया। इसके बाद सभी यात्रियों को पीलीभीत डिपो उसी बस से भिजवाया गया।

बस अड्डे में निजी बस को ले जाने के दौरान ऊपर से जा रहे बिजली के तार से छू गये तभी सभी यात्रियों को एआरटीओ ने बस को सीज कर दिया है पता चला। इसके बाद बस पर सवार लगभग 180 यात्री नाराज हो गए और वहीं पर हंगामा करने लगे। सभी यात्री रोडवेज परिसर के बाहर सड़क पर बैठ कर जाम लगा कर नारेबाजी करने लगे। हंगामे की जानकारी पर एआरएम पहुंचे और सहकर्मियों के साथ मिल कर यात्रियों को समझाया। इसके बाद एआरटीओ ने तीन बसों की व्यवस्था करके सभी यात्रियों को बहराइच के लिए भेजा। तब जाकर सभी यात्री शांत हुए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News