Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रायबरेली से राहुल का नामांकन रद्द करने की मांग वाली आपत्तियां खारिज

राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में 03 मई को नामांकन पत्र दाखिल किया था।

05 May 2024

रायबरेली से राहुल का नामांकन रद्द करने की मांग वाली आपत्तियां खारिज

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी ने विदेशी नागरिकता और सजायाफ्ता होने के आधार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नामांकन निरस्त करने की मांग वाली सभी आपत्तियां खारिज कर दीं। राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में 03 मई को नामांकन पत्र दाखिल किया था।

राहुल के नामांकन को चुनौती देने वाले अधिवक्ता अनुरुद्ध सिंह के अनुसार राहुल गांधी का नामांकन खारिज होने के लिए मजबूत आधार है। राहुल ने जो विवरण दिए हैं उसमें कहा गया है कि भले ही सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है, लेकिन उनके लिए अफजाल अंसारी जैसा कोई फैसला नहीं दिया है जिसमें उन्होंने कहा हो कि वह फिर से चुनाव लड़ सकते हैं। चूंकि उनकी सजा पर रोक में चुनाव लड़ने की अनुमति शामिल नहीं है इसलिए उन्हें पीछे हट जाना चाहिए।

उन्होंने दूसरा आधार बताते हुए दावा किया था कि 2006 में राहुल ने एक बार अपनी राष्ट्रीयता ब्रिटिश बताई थी। ब्रिटिश नागरिक होने के नाते वह संवैधानिक रूप से चुनाव नहीं लड़ सकते। हालांकि इन सभी आपत्तियों को पोषणीय न मानते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने खारिज कर दिया। राहुल के प्रस्तावक पूर्व विधायक अजयपाल सिंह ने कहा कि जिस आधार पर यह मांग की जा रही थी वह बिल्कुल आधारहीन हैं जिसके कारण प्रथमद्रष्टया जांच में ही इसे ख़ारिज कर दिया गया है।

नामांकन पत्रों की जांच के बाद रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से आठ प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए हैं। इनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस से राहुल गांधी, भारतीय जनता पार्टी से दिनेश प्रताप सिंह, बहुजन समाज पार्टी से ठाकुर प्रसाद यादव, मानवतावादी समाज पार्टी से हिंद रोहिताश,अपना दल (कमेरावादी) से मु. मोबिन,अखिल भारतीय अपना दल से दिलीप सिंह, भारतीय पंचशील पार्टी से सुदर्शन राम, निर्दलीय होरीलाल हैं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब आठ प्रत्याशी मैदान में रह गए। छह मई को नाम वापसी की अंतिम तारीख है। इसके बाद ही स्थितियां पूरी तरह से साफ होंगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News