Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उप्र : श्रावस्ती में पेड़ से टकराई कार छह की मौत, आठ घायल

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया

15 Apr 2023

उप्र : श्रावस्ती में पेड़ से टकराई कार छह की मौत, आठ घायल

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में शनिवार सुबह हुए मार्ग दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर घायलों को इलाज के लिए बहराइच रेफर किया है, जिनमें से दो लोगों की हालत नाजुक हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

इकौना थाना क्षेत्र के सोनरई गांव के पास इनोवा कार शनिवार की सुबह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गईं। इनोवा सवार सभी अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने पंजाब से श्रावस्ती के कर्मोहना गांव आ रहे थे। पेड़ से टकराने के साथ सभी लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्राची सिंह व थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

एसपी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां छह लोगों की मौत हो गई। इनकी पहचान करायी जा रही है। घायल आठ लोगों इलाज के लिए बहराइच अस्पताल में रेफर किया गया है। इनोवा में 14 लोग सवार थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News