Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

पट्टीदारों में जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, दो लोगों की मौत

आनन-फानन में परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल ले गए,जहां पर दोनों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग और भी घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

02 May 2024

पट्टीदारों में जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, दो लोगों की मौत

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के पल्टूपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पट्टीदारों में गुरुवार की सुबह मारपीट हो गई। जिसमें दो लोगों को गंभीर चोटें आयीं। आनन-फानन में परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल ले गए,जहां पर दोनों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग और भी घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

पल्टूपुर गांव में दशरथ यादव एवं शेषनाथ यादव के बीच पट्टे की जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। गुरुवार की सुबह दशरथ यादव अपनी पट्टे की जमीन पर मढ़हा रख रहे थे कि शेषनाथ यादव अपनी जमीन बताकर रोकना शुरू किया और देखते ही देखते लाठी डंडों एवं लोहे की राड से जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दशरथ यादव(60), भाई सुभाष यादव(40), भरत लाल यादव(44) पुत्रगण पारसनाथ यादव एवं सुनील यादव पुत्र दशरथ यादव(23), अमित यादव पुत्र भरत लाल यादव(13) घायल हो गए। सभी घायलों को उठाकर दो घंटे बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी इलाज के लिए ले जाया गया, जहां पर सुभाष यादव एवं दशरथ यादव को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थोड़ी देर बाद सुनील यादव को भी एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरन सुभाष यादव एवं दशरथ यादव की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बरसठी पुलिस मामले की जानकारी करने में जुटी हुई है।

मृतक दशरथ यादव मड़ियाहू तहसील में नायब तहसीलदार का मुंशी था। इस मामले में गुरुवार को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बरसठी थाना क्षेत्र की पलटू पुर गांव में दो पट्टीदारों में जमीनी विवाद का मामला है। इस मामले में आज सुबह शेषनाथ यादव का परिवार दशरथ यादव को उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान लाठी डंडे से जमकर मारपीट हुई है, जिसमें उपचार के दौरान दशरथ यादव और उसके भाई सुभाष यादव की मौत हो गई है। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, अभी तक तहरीर नहीं प्राप्त है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News