Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उत्तराखंड: प्रभावितों को तत्काल पहुंचाएं राहत, जरूरत पड़े तो हेलीकॉप्टर की भी ली जाए सेवा: मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने सभी सचिवों को अपने विभागों से संबंधित कार्य योजना बनाए और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हेलीकॉप्टर से खाद्य सामग्री भेजी जाए।

13 Jul 2023

उत्तराखंड: प्रभावितों को तत्काल पहुंचाएं राहत, जरूरत पड़े तो हेलीकॉप्टर की भी ली जाए सेवा: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आपदा की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी सचिवों को अपने विभागों से संबंधित कार्य योजना बनाए और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हेलीकॉप्टर से खाद्य सामग्री भेजी जाए।

सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति और आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि राहत कार्यों के लिए पर्याप्त बजट है। सरकार संसाधनों की कमी नहीं आने देगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ये सुनिश्चित कर लिया जाये कि प्रभावितों को रहने खाने और अन्य आवश्यक सामग्री की पूरी उपलब्धता हो। फूड पैकेट की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाए। पेयजल के साथ ही बच्चों को दूध की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर हेलीकाप्टर से भी खाद्य सामग्री भेजी जाए। जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी जल्द की जाए। जल जनित रोगों से बचाव के लिए भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जायें। सभी संबंधित विभाग प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन कर लें। बारिश से पेयजल, विद्युत, सड़क एवं अन्य व्यवस्थाएं जो प्रभावित हुए हैं, उन्हें शीघ्र सुचारू किया जाये।

सभी विभागीय सचिव अपने अपने विभागों से संबंधित व्यवस्थाएं देखें और अपने जिला स्तरीय अधिकारियों के निरंतर संपर्क में रहें। प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के साथ ही उनके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग से भी लगातार संपर्क में रहें।

इस मौके पर मुख्य सचिव डॉ. एस. एस संधू, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, सचिव आपदा प्रबन्धन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, विनय शंकर पांडेय, विभिन्न विभागों के सचिव, अपर सचिव एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News