Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

सिलक्यारा सुरंग हादसा : ऑगर मशीन ने पहाड़ के आगे टेके घुटने, रेस्क्यू टीमों के हौसले बुलंद

उत्तरकाशी के सिलक्यारा में चल रहे टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने और टनल में फंसे उड़ीसा के श्रमिकों का हाल जानने कल रविवार को उड़ीसा के श्रम व रोजगार मंत्री शारदा प्रसाद नायक सिलक्यारा पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रम को उड़ीसा के लेबर मिनिस्ट्री कार्यालय से जारी किया गया है।

25 Nov 2023

सिलक्यारा सुरंग हादसा : ऑगर मशीन ने पहाड़ के आगे टेके घुटने, रेस्क्यू टीमों के हौसले बुलंद

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी के सिलक्यारा निर्माणाधीन सुरंग के रेस्क्यू को लेकर केंद्र और राज्य की विभिन्न एजेंसियां दिनरात काम कर रही हैं, लेकिन ये एजेंसियां 14 दिन बाद भी श्रमिकों को बाहर निकालने में सफलता नहीं पायी हैं। इसका कारण कभी ऑगर मशीन में ड्रिलिंग के दौरान टेक्निकल फाल्ट आना तो कभी मशीन के रास्ते में सुरंग के सरिया, रॉड और मलबा आने के कारण खराबी पैदा होना है। इसके कारण पिछले तीन दिन से श्रमिकों के बाहर निकालने में आज और कल हो रहा है। अब यही सवाल है कि आखिर कब तक सभी श्रमिक सुरंग से सकुशल बाहर आ सकें? इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिलक्यारा आज फिर पहुंचे और वे सिलक्यारा निर्माणाधीन सुरंग हादसे में रेस्क्यू कर रही सभी एजेंसियों के साथ हाई पावर कमेटी की बैठक कर रहे हैं। इसमें कई वरिष्ठ आला अधिकारी भी मौजूद हैं।

उत्तरकाशी के सिलक्यारा में चल रहे टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने और टनल में फंसे उड़ीसा के श्रमिकों का हाल जानने कल रविवार को उड़ीसा के श्रम व रोजगार मंत्री शारदा प्रसाद नायक सिलक्यारा पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रम को उड़ीसा के लेबर मिनिस्ट्री कार्यालय से जारी किया गया है।

दुनिया के चौथे सबसे बड़े उत्तरकाशी स्थित सिलक्यारा सुरंग में रेस्क्यू में बीते 14 दिनों से 41 श्रमिकों को निकालने का अभियान जारी है। अमेरिकन ऑगर मशीन से ड्रिलिंग ही श्रमिकों को बाहर निकालने का एक बड़ा सहारा था, लेकिन मशीन के भीतर बार-बार लोहे के टुकड़े फंसने से ड्रिलिंग रोकनी पड़ रही है। बीते शुक्रवार करीब 2 मीटर की ड्रिलिंग के बाद फिर से तकनीकी परेशानी हो गई यानि कुछ वक्त और लगेगा। अब रेस्क्यू ऑपरेशन में एक रात और खिंच गयी। इसमें दुनिया भर की बेहतरीन मशीन लगाई गई फिर भी पहाड़ के आगे मशीनों घुटने टेक दिए, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टीमों अपने ने घुटने नहीं टेके।

गौरतलब है कि उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित से सिलक्यारा निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा बीते 12 नवंबर को ढह गया गया था। इसके बाद से रेस्क्यू टीमें मजदूरों को बाहर निकालने के लिए काम लगातार कार्य में युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं।

सबसे पहले सिलक्यारा निर्माणाधीन सुरंग के अंदर ऑक्सीजन का पाइप डाल गया। रेस्क्यू आपरेशन के शुरुआती दौर में इसमें सफलता नहीं मिली तो फिर अमेरिका की ऑगर ड्रिलिंग मशीन मंगवाई गई। कहने का मतलब यह कि पहाड़ में पहाड़ जैसी ही समस्या सामने आ रही है और इस पहाड़ के आगे ऑगर ड्रिलिंग मशीन अपने घुटने टेक दिए। सूत्रों का कहना है कि अब सुरंग के अंदर यानी जहां मजदूर फंसे हैं वहां से 9-10 मीटर मलबा को हटाने की भी तैयारी चल रही है। इसमें मुख्यमंत्री धामी, कई केंद्रीय मंत्री और प्रधानमंत्री मोदी से लेकर पूरा का पूरा अमला इसके रेस्क्यू ऑपरेशन को नजरे लगाए हुए है।

सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान पर अंतरराष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ, अर्नोल्ड डिक्स ने बताया कि देश में एक अमेरिकन ऑगर मशीन थी और यह ऑगर (मशीन) टूट गयी है। यह अपूर्णीय क्षति है, लेकिन श्रमिकों को बाहर निकालने के कई विकल्प हैं। यही सिर्फ एक रास्ता नहीं है...। फिलहाल, सब कुछ ठीक है...। यानी इस ऑगर मशीन से और कोई काम नहीं होगा। देश में और कोई नयी ऑगर मशीन भी नहीं है।

रेस्क्यू आपरेशन में नए घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार को ऑगर मशीन के ब्लेड टूट गए थे और अब ब्लेड बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। पहली कोशिश है कि ऑगर मशीन को फिर से तैयार कर शेष सुरंग में पाइप डाला जाए, लेकिन कई बार की कोशिशों के बाद भी रेस्क्यू आपरेशन में जुटी टीम को इसमें सफलता नहीं मिली है। एक बार फिर मशीन को तैयार करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल ड्रिलिंग कल से ठप है और अब वर्टिकल ड्रिलिंग 88 मीटर नीचे तक करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। मशीन को शीर्ष पर ले जाने की तैयारी चल रही है। वर्टिकल खुदाई में भी सब कुछ ठीक रहा तो चार से पांच दिन का समय लग सकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News