Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

सिलक्यारा सुरंग से 17 दिन बाद सकुशल निकाले गए श्रमिकों के परिवारों ने मनाई दीपावली

दीपावली से फंसे श्रमिकों के परिवारों में पसरा अंधेरा खुशियों का पिटारा साथ ले कर आया है। श्रमिकों के परिवारों ने इस खुशी को दीपावली के तहर मनाया। अब उन्हें इंतजार इनके घर वापस लौटने का है।

29 Nov 2023

सिलक्यारा सुरंग से 17 दिन बाद सकुशल निकाले गए श्रमिकों के परिवारों ने मनाई दीपावली

नई दिल्ली। उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के 17 वें दिन मंगलवार रात सकुशल बाहर निकाल लिए जाने की खबर आते ही देश में खुशी की लहर दौड़ गई। जहां सुंरग से बाहर आए 41 श्रमिकों ने राहत की सांस ली वहीं, इनके परिवारों की अटकी सांसों को भी सुकून मिला। श्रमिकों के परिवारों में अब जश्न का माहौल है। दीपावली से फंसे श्रमिकों के परिवारों में पसरा अंधेरा खुशियों का पिटारा साथ ले कर आया है। श्रमिकों के परिवारों ने इस खुशी को दीपावली के तहर मनाया। अब उन्हें इंतजार इनके घर वापस लौटने का है।

सुंरग सकुशल बाहर आए अंकित कुमार की पत्नी भूमिका चौधरी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जैसे ही उन्हें उनके पति को सुरक्षित बचा लेने की खबर मिली, उनके परिवार वालों के साथ पूरे गांव में दीपावली मनाई गई। उन्होंने बताया कि उनके पिता अंकित को वापस लाने के लिए उत्तराखंड गए हैं। उत्तर प्रदेश के श्रमिक राम मिलन का परिवार भी खुशी मना रहा है। उनके बेटे संदीप कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बस अब उन्हें पिता के वापस घर आने का इंतजार है। बेटे ने बचाव अभियान में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि अगर लोगों का प्रयास नहीं होता तो आज खुशी के पल वे नहीं देख पाते।

श्रमिक संतोष कुमार की मां ने बताया कि बेटे से फोन पर बात हुई है। वे इस समय अस्पताल में हैं और ठीक हैं। मां के लिए इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस खुशी की खबर से परिवार में दीपावली मनाई जा रही है। उन्होंने इस सफल अभियान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News