Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

विजय देवरकोंडा ने लाखों में नीलाम किया था अपना पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड

विजय ने कुछ साल पहले मिला अपना पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड बेच दिया। उस वक्त इस अवॉर्ड को बेचने को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था, लेकिन विजय तब इस सब पर टिप्पणी करने से बचते रहे।

01 Apr 2024

विजय देवरकोंडा ने लाखों में नीलाम किया था अपना पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड

विजय देवरकोंडा को साउथ सिनेमा के अग्रणी अभिनेता के रूप में जाना जाता है। वह अपने सहज अभिनय से दर्शकों को हमेशा प्रभावित करते हैं। विजय ने अर्जुन रेड्डी, गीता गोविंदम, डियर कॉमरेड जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। उनका फैन बेस भी काफी बड़ा है, लेकिन इस एक्टर को एक बार काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। एक्टर ने करीब सात साल बाद इस पर कमेंट किया है।

विजय ने कुछ साल पहले मिला अपना पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड बेच दिया। उस वक्त इस अवॉर्ड को बेचने को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था, लेकिन विजय तब इस सब पर टिप्पणी करने से बचते रहे। अब सात साल बाद उन्होंने इस सब पर टिप्पणी की है और यह भी बताया है कि उन्होंने अवॉर्ड क्यों बेचा।

विजय ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे अब तक जितने पुरस्कार मिले हैं, मैं उन्हें बांट चुका हूं। मैंने फ़िल्मफ़ेयर का पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार नीलाम कर दिया। इससे मुझे अच्छी कमाई हुई। करीब 25 लाख रुपये मिले थे, जिसे एक्टर ने वर्ष 2018 में सीएम रिलीफ फंड में दे दिए थे। एक्टर ने ये भी कहा है कि उनके लिए अवॉर्ड से ज्यादा यादें जमा करना जरूरी है।

विजय देवरकोंडा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2016 में आई फिल्म 'पेली चूपुलु' से की थी। इसके बाद वर्ष 2017 में आई फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से उन्हें खास पहचान मिली। अब विजय अपनी आने वाली फिल्म 'द फैमिली स्टार' में नजर आएंगे। फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म में वह विजय के साथ मृणाल ठाकुर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। दर्शक भी उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News