Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

विस्तारा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर की गई सामान की जांच

छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया

28 Jun 2024

विस्तारा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर की गई सामान की जांच

मुंबई। केरल के तिरुवनंतपुरम से मुंबई जाने वाली विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली. शुक्रवार को मिली धमकी के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया. मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद फ्लाइट की तलाशी ली गई. यात्रियों और उनके सामान की जांच हुई. हालांकि, कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला. 

मुंबई के सहार पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि एक क्रू मेंबर को ‘फ्लाइट में बम' लिखा एक नोट मिला. इससे फ्लाइट में अफरा-तफरी की स्थिति हो गई थी. छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (मुंबई एयरपोर्ट) पर शाम करीब 3.15 बजे फ्लाइट की लैंडिंग हुई. इसके तुरंत बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी.
इस मामले में विस्तारा के प्रवक्ता ने बयान जारी किया है. बयान में कहा गया, "हम कंफर्म करते हैं कि 28 जून 2024 को तिरुवनंतपुरम से मुंबई जाने वाली फ्लाइट UK 552 में हमारे स्टाफ में सुरक्षा की चिंता देखी गई. प्रोटोकॉल के मुताबिक हमने तुरंत संबंधित अधिकारियों को अलर्ट कर दिया. फ्लाइट को सुरक्षित रूप से आइसोलेशन बे में ले जाया गया. छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया. हम अनिवार्य सुरक्षा जांच को पूरा करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं. विस्तारा में हमारे यात्रियों, क्रू टीम और फ्लाइट की सेफ्टी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है."

 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News