Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत की सफलता के लिए विराट-रोहित का अनुभव होगा महत्वपूर्ण : माइक हसी

डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत की सफलता के लिए विराट-रोहित का अनुभव होगा महत्वपूर्ण : माइक हसी

28 May 2023

डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत की सफलता के लिए विराट-रोहित का अनुभव होगा महत्वपूर्ण : माइक हसी

दुबई। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी माइक हसी का मानना है कि पूर्व कप्तान विराट कोहली और वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा का अनुभव अगले महीने लंदन में होने वाले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में भारत की जीत के लिए महत्वपूर्ण होगा। हसी ने कहा कि भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करनी है तो कोहली और रोहित को इंग्लैंड में बल्लेबाजी के अपने अनुभव का उपयोग करना चाहिए।  

आईसीसी की ओर से जारी बयान में माइक हसी ने कहा कि विराट कोहली को अतीत में देखना मुश्किल है। वह निश्चित रूप से खेल के सभी प्रारूपों में फिर से शानदार फॉर्म में वापसी कर रहे हैं, इसलिए वह और रोहित शर्मा दोनों ही बल्ले से भारत के लिए महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं।  

इंग्लैंड में परिस्थितियों को लेकर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा कि यह मैच इंग्लैंड में खेला जाने वाला है, इसलिए इंग्लैंड की परिस्थितियां भारत में हाल की सीरीज से अलग होंगी। इसलिए मुझे लगता है कि तेज गेंदबाज महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पैट कमिंस और जोश हेजलवुड फिट हैं तो यह ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छा होगा।  हसी ने कहा कि भारत के पास भी कई बेहतरीन गेंदबाज हैं। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी तो हैं ही साथ ही रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के तौर पर अच्छे स्पिनर भी हैं। उन्होंने कहा कि यह एक विश्व स्तरीय गेंदबाजी अटैक है और ऑस्ट्रेलियाई टीम को उन्हें हराने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।  माइक हसी ने कहा, मैं सिर्फ दो महान टीमों को आमने-सामने देखना चाहता हूं और देखना चाहता हूं कि कौन शीर्ष पर रहता है।

 उल्लेखनीय है कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 जून से लंदन (इंग्लैंड) के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News