वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
उन्होंने कहा कि पार्टी की सभाएं और रैलियां कहां-कहां होंगी, इसका जल्द ही ऐलान कर दिया जाएगा
सिलीगुड़ी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्राÓ रविवार को वेस्ट बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से फिर शुरू हुई। दो दिन के आराम के बाद रविवार को यात्रा दोबारा शुरू हो गई।
कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी के साथ एक गाड़ी में बैठकर राहुल गांधी जलपाईगुड़ी शहर से गुजरे और उन्होंने लोगों की तरफ हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। इस मौके पर कांग्रेस की प्रदेश इकाई के एक लीडर ने बताया कि यात्रा रातभर सिलीगुड़ी के पास रुकेगी। उन्होंने कहा कि सोमवार को यात्रा बिहार में एंट्री करने से पहले नॉर्थ दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर जायेगी। इससे पहले दिन में सिलीगुड़ी के बागडोगरा एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के पहुंचने पर अधीर रंजन चौधरी ने उनका स्वागत किया। तयशुदा प्रोग्राम के तहत यात्रा 31 जनवरी को मालदा के रास्ते वेस्ट बंगाल में दोबारा प्रवेश करेगी और मुर्शिदाबाद से गुजरने के बाद एक फरवरी को राज्य से रवाना होगी। कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खडग़े ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को खत लिखकर इस बात को यकीनी बनाने पर जोर दिया कि राज्य में 'भारत जोड़ो न्याय यात्राÓ में किसी भी तरह की कोई बदनज्मी पैदा न हो।
खडग़े ने खत में इस बात का अंदेशा जताया है कि शरारती तत्व राज्य में रैली को बाधित करने की कोशिश कर सकते हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 29 जनवरी को बिहार में दाखिल होगी। जबकि यात्रा दो फरवरी को झारखंड में दाखिल होगी। इस दौरान राहुल गांधी राज्य के पाकुड़ जिले में रैलियों को खिताब करेंगे। कांग्रेस पार्टी के एक लीडर ने यह जानकारी दी। कांग्रेस की झारखंड यूनिट के प्रमुख राजेश ठाकुर ने न्यूज एजेंसी को बताया कि, यात्रा दो चरणों में होगी, जिसमें आठ दिनों की अवधि में 13 जिलों में 804 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड में यात्रा की तारीखें तय हो गई हैं। यह दो फरवरी को पाकुड़ जिले से राज्य में दाखिल होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की सभाएं और रैलियां कहां-कहां होंगी, इसका जल्द ही ऐलान कर दिया जाएगा।