बरामद किए गए टिकट में कुछ फर्जी टिकट भी शामिल है
कोलकाता। पुलिस ने आईपीएल टिकट बेचने वाले गिरोह को धर दबोचा है। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
जिसमें से दो अभियुक्त इंटली इलाके और तीन मैदान इलाके से पकड़े गए है। पुलिस ने बताया कि 29 तारीख को होने वाले मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के कुल 179 टिकट उनके पास से बरामद किये गए है। बरामद किए गए टिकट में कुछ फर्जी टिकट भी शामिल है।
जानकरी के अनुसार अभियुक्त ब्लैक में टिकट बेच रहे थे। अभियुक्तों की कल कोर्ट में पेशी के लिए कहा गया है।