वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
10875 राज्य पुलिस के जवान भी होंगे मुस्तैद
कोलकाता। पहले चरण के चुनाव के लिए राज्य में केंद्रीय वाहिनी के जवानों के साथ-साथ राज्य पुलिस की भी मुस्तैदी रहेगी। जानकारी के मुताबिक राज्य में 3 सीटों के लिए होने जा रहे चुनाव में 263 कंपनियों को तैनात किया जा रहा है। खबर के मुताबिक 100 कंपनियां 15 अप्रैल के पहले पश्चिम बंगाल पहुंच जायेगी, वहीं 177 कंपनियां पहले से बंगाल पहुंची हुई है। जानकारी के अनुसार नोडल अधिकारी आनंद शर्मा ने योजना के बारे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब को पत्र लिखा है। चुनाव सूत्रों के अनुसार पहले चरण में 10 हजार से ज्यादा राज्य पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
वहीं केंद्रीय वाहिनी की देखरेख में कड़ी सुरक्षा के बीच कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर में चुनाव होंगे। खबर मिली है कि कूचबिहार में 112 कंपनियां, जलपाईगुड़ी में 88 कंपनियां और अलीपुरदुआर में 63 कंपनियां केंद्रीय बलों की रहेगी। सभी तीन केंद्रों पर 10875 पुलिसकर्मी तैनात किये जायेंगे। खबर यह भी है कि विशेष पुलिस पर्यवेक्षक अनिल शर्मा को राज्य पुलिस के तमाम 10875 पुलिसकर्मी के नाम की लिस्ट सौंपी जा चुकी है ताकि कोई भी परिस्थिति में तुरंत पुलिसकर्मी की पहचान उसके ड्यूटी लोकेशन से की जाए। यह भी जानकारी मिली है कि 3957 सशस्त्र पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे। इसके लिए अंतिम दौर की बैठक 13 तारीख को होगी। तीनों केंद्र पर 5814 बूथ है। वहीं क्वीक रिस्पांस टीम की बात की जाए तो जलपाईगुड़ी में 28, कूचबिहार में 27 और अलीपुरदुआर में 19 टीम रहेंगी। इसके अलावा चार स्ट्रांग रूम बनाया गया है। क्वीक रिस्पांस टीम में अद्र्धसैनिक बलों की तैनाती की जायेगी।