Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार की मौत

इस बीच, घटना को लेकर इलाके के लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

05 Sep 2023

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार की मौत

झाड़ग्राम/मालदह। झाड़ग्राम और मालदह में सोमवार रात तक दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मालदह जिले के मानिकचक के बांकीपुर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। सूत्रों के अनुसार एक बाइक तेजी से मानिकचक की ओर जा रही थी। उसी समय फागू मंडल नाम का एक व्यक्ति मानिकचक से मुहाने की ओर सड़क पार कर रहा था। अचानक बाइक आई और उसे जोरदार टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार जावेद अख्तर भी गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अंततः बचाया नहीं जा सका।
उधर, झाड़ग्राम के गडरो के पास बाइक और लॉरी की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी। सूत्रों के मुताबिक घटना के वक्त लॉरी तेज रफ्तार से चल रही थी। अचानक उसने बाइक के पीछे से टक्कर मार दी। झटका लगते ही बाइक पलट गई। बाइक पर सवार हिमांशु महतो और श्यामपद महतो नामक दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।
स्थानीय निवासियों ने दोनों को झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इनमें से एक हिमांशु महतो का घर महमनपुर में था। श्यामपद महतो का घर लोहमेलिया में था। इस बीच, घटना को लेकर इलाके के लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News