Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

वीआईपी रोड से 4 टन अवैध पटाखा जब्त

पुलिस सूत्रों के अनुसार खबर ट्रक प्रतिबंधित पटाखा लेकर चंपाहाटी से असम जा रहा था। ट्रक में मूल रूप से चॉकलेट बम के 45 कार्टन थे।

06 Nov 2023

वीआईपी रोड से 4 टन अवैध पटाखा जब्त

कोलकाता। कालीपूजा और दिवाली बस एक हफ्ते दूर हैं। रोशनी के इस त्योहार से पहले एक बार फिर शहर से भारी मात्रा में अवैध  पटाखा बरामद हुआ है। ट्रकों में  पटाखों से भरी पेटियां ले जाई जा रही थीं। अचानक तलाशी लेने पर उस ट्रक से 4 टन  पटाखा बरामद हुआ। घटना में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि  पटाखा की पेटियां कहां और क्यों ले जाई जा रही थीं। सोमवार दोपहर को  इतनी भारी मात्रा में  पटाखा जब्त किया गया। 
बताया जा रहा है कि ट्रक लेक टाउन के वीआईपी रोड से गुजर रहा था। पुलिस ने बताया कि यह ट्रक असम जा रहा  था। उस वक्त लेकटाउन वीआईपी रोड पर नाका चेकिंग चल रही थी। पुलिस ने ट्रक को रो कर जांच की तो भीतर सफ़ेद कागज़ में लिपटे बक्से रखे थे। बक्सों को खोलते  ही पटाखों का जखीरा निकला। पुलिस सूत्रों के अनुसार खबर ट्रक प्रतिबंधित पटाखा लेकर चंपाहाटी से असम जा रहा था। ट्रक में मूल रूप से चॉकलेट बम के 45 कार्टन थे। गिरफ्तार किए गए तीन लोग इब्राहिम खलील उर्फ बबलू, दिलदार हुसैन और नूरान मोल्ला हैं। इनमें एक ट्रक मालिक, एक ड्राइवर और दूसरा चंपाहाटी स्थित उस दुकान का मालिक है, जहां से पटाखा  लिया गया था।
250 किलो पटाखे जब्त
कालीपूजा और दीवाली के पहले कोलकाता पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान एक ऑटो से करीबन 250 किलो ग्राम के पटाखे जब्त किए है। इस मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को धर दबोचा है। पकड़े गए अभियुक्त का नाम शिबू मंडल (60)  है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम ईएम बाईपास पर हिलैंड पार्क में वाहन चेकिंग के दौरान एक ऑटो को प्रतिबंधित आतिशबाजी के आठ (08) बक्से ले जाते हुए पकड़ा गया। ऑटो में विभिन्न तरह के पटाखे बरामद किये गए है। अभियुक्त मुकुंदपुर का रहनेवाला बताया जा रहा है जो चंपाहाटी से अवेध पटाखे लेकर जा रहा था। सर्वे पार्क थाना में सब इंस्पेक्टर जीत बहादुर मुखिया ने मामला दर्ज करवाया। अभियुक्त पर आईपीसी की धारा 9बी (1) (बी) आईई एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आपको बता दे कि ग्रीन पटाखों को छोड़कर किसी भी प्रकार के पटाखों को फोडऩे की अनुमति नहीं दी गई। ऐसे में पुलिस की तरफ से ऐसे अवेध तरीके के पटाखें की रोक लगाई गई है।  

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News