वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
19 जून तक केंद्रीय बलों की 400 कंपनियां रहेंगी तैनात
कोलकाता। आखिरी चरण में शुरू हुई हिंसा का दौर रविवार को भी बदस्तूर जारी रहा। लगातार हो रही हिंसक घटनाओं को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने यहां 19 जून तक अद्र्धसैनिक बलों की तैनाती करने का फैसला किया है। इसे लेकर चुनाव आयोग में रविवार को घंटों बैठक चली। बैठक के बाद यह फैसला लिया गया कि शनिवार को आयोग ने यह तय किया था कि छह जून तक केंद्रीय बलों की 400 कंपनियां तैनात किया जायेगा अब उसे बदल कर 19 जून तक अद्र्धसैनिक बलों को बंगाल के हिंसाग्रस्त इलाकों में रखने का फैसला किया गया है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शनिवार को सातवें और आखिरी चरण का मतदान होने के बाद रविवार को भी जिस तरह की हिंसक घटना घटी उसे देखते हुए आयोग ने फैसला लिया है कि केंद्रीय बल के आधे जवान यहां से चले जाएंगे, लेकिन 19 जून तक 400 कंपनियां यहां तैनात रहेंगी। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सशस्त्र सीमा बल की बटालियन यहां तैनात रहेंगे। अद्र्धसैनिक बलों की तैनाती को लेकर राज्य पुलिस के साथ भी बैठक चल रही है। सूत्रों की माने तो अधिक से अधिक संख्या में अद्र्धसैनिक बलों को जिले के हिंसाग्रस्त इलाकों में तैनात किया जायेगा।
बता दें कि बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी हिंसा हुई थी। इसके अलावा पिछले साल पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद भी काफी हिंसा हुई थी। इसको देखते हुए चुनाव आयोग सतर्क है। इसीलिए चुनाव के बाद 19 जून तक केंद्रीय बलों की 400 कंपनियों को तैनात रखने का फैसला किया है। चार जून को मतगणना है।