वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस ने सोने के चेन, मोबाइल और अन्य कीमती गहने बरामद किए है
कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह अभियुक्त बड़े ही शातिर तरीके से गहनों की चोरी कर फरार हो जाता था और गहने बेचकर भारी रकम वसूल करता था। जानकारी के अनुसार पिछले माह पुलिस को तीन अलग-अलग थानों यानी बड़तल्ला, गिरीश पार्क, जोड़ाबगान में शिकायत मिली थी। तीनों थाना इलाके में एक ही प्रकार से चोरी हुई थी। पुलिस को शक हुआ कि तीनों ही चोरी एक ही इंसान द्वारा किया गया है।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू की और विभिन्न छापेमारी शुरू की। पुलिस ने आखिर में गोपालपुर थाना इलाके से आकाश साहू (28) को उनके ससुराल से पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि वह डंडे के मदद से पहले घर की चाभी उठाता था और फिर कीमती समान चोरी कर लेता था। किसी को पता भी नहीं चल पाता था। उससे पूछताछ में पता चला कि उसने गहने किसको दिए है। जिसके बाद पुलिस चार और लोगों को बर्दमान से गिरफ्तार कर लेती है। उनके नाम सेक शमशेर (35), प्रणब कुमार शाह (57), सूरज अधक (23) और लालटू आद्य (31) है। पुलिस ने सोने के चेन, मोबाइल और अन्य कीमती गहने बरामद किए है।