Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दिवाली पर अवैध पटाखा जलाने वालों पर नजर रखेंगे 5 हजार पुलिसकर्मी

कलकत्ता पुलिस ने बताया है कि किस बात को लेकर सावधान रहने की ज़रूरत है।

09 Nov 2023

दिवाली पर अवैध पटाखा जलाने वालों पर नजर रखेंगे 5 हजार पुलिसकर्मी

कोलकाता। कालीपूजा के दौरान लोगों के सुरक्षा के लिए कोलकाता पुलिस तत्पर है। कालीपूजा के लिए करीबन 4720 पुलिसकर्मी तैनात होंगे।  21 डिप्टी कमिश्नर रैंक के अधिकारी, 35  असिस्टेंट कमिश्नर रैंक के अधिकारी समेत इंस्पेक्टर भी सुरक्षा के मद्देनजर तैनात रहेंगे। बता दे, महानगर में कुल 2689 काली पूजा कमिटी ने रेजिस्टर करवाये है। जिनमें छोटे से लेकर बड़े पूजा शामिल है।

सबसे बड़ी पूजा दक्षिण कलकत्ता के इलाके, रीजेंट पार्क, अमहर्स्ट स्ट्रीट, टॉलीगंज जैसे इलाके में कई जाती है। जिसके लिए पुलिस ने पहले से ही पूजा कमिटी के सदस्यों निर्देश दे दिए है ताकि कोई भी अभूतपूर्व घटना न घटे। हर एक थाना के ओसी ने अपने इलाके में होने वाले पूजा कमिटियों के साथ बैठक की है जहां उन्हें क्या करना है और न करना है उसके आदेश दिए है। शहर में जहां भी पारंपरिक कालीमंदिर हैं वहां अतिरिक्त बल तैनात की जाएगी। 13 तारीख यानी की विसर्जन के दिन 6 हजार की पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए रहेंगे। घाटों पर सख्त रूप से पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी। शहर में अतिरिक्त एम्बुलेंस, दमकल की इंजन की भी बंदोबस्त की है।

वहीं मोटर साइकिल पेट्रोललिंग भी रहेगी। संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्ययालय) संतोष पांडेय ने कहा कि कालीपूजा और दीवाली को लेकर 2 नवंबर से महानगर के अलग-अलग जगहों पर नाका चेकिंग की जा रही है। हर एक निकास और प्रवेश के दौरान छानबीन की जा रही है। विभिन्न इलाकों में छापेमारी की गई है। मालूम हो पुलिस ने अभी तक 1100 अवेध पटाखें जब्त किए है। पुलिस द्वारा बाजी बाजार में भी निरक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने आज शहीद मीनार में लगे बाजी बाजार से 10 पटाखों के सैंपल बक्से जब्त किए है जिसका क्यूआर कोड स्कैन करने से इनवैलिड बताया जा रहा है। इन सब सैंपल को आगे की जांच के लिए भेज दिया है।

अगर पटाखें अवेध हुए तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। चूंकि दीवाली और कालीपूजा में लोग पटाखें फोड़ते है इसके लिए पुलिस ने पहले से ही समय निर्धारित कर दिया है। जितने भी ऊंचे मकान है उन हाउसिंग कमिटी के साथ भी बैठक की गई है की दीवाली कैसे मनाना है और पटाखें फोडऩे के लिए सख्ती बरतने को कहा है।कलकत्ता पुलिस ने बताया है कि किस बात को लेकर सावधान रहने की ज़रूरत है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News