वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
घटना के बारे में इस्लामपुर के पुलिस अधीक्षक जसप्रीत सिंह बर्मन ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है
चोपड़ा (उत्तर दिनाजपुर)। उत्तरी दिनाजपुर के चोपड़ा के हफ्तियागज में आमबाड़ीरोव पियारीलाल चाय बागान पर कब्जे को लेकर सोमवार को भू-माफियाओं के साथ आदिवासियों की झड़प हो गई। इस दौरान हुई गोलीबारी में करीबन छह आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि दो चाय बागान के मजदूर तीर लगने से घायल हो गये। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इस्लामपुर महकमा अस्पताल पहुंचाया। दो घायलों को सिलीगुड़ी के उत्तर बंगाल मेडिकल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, एक साल पहले स्थानीय नेता इनामुल हक ने प्यारेलाल अग्रवाल से करीब 147 एकड़ जमीन खरीदी थी। हालांकि, आदिवासियों ने शिकायत की कि हम लंबे समय तक उस बागान में काम करके जीविकोपार्जन करते थे। लेकिन तृणमूल नेता इनामुल हक ने बलपूर्वक उस बागान पर कब्जा कर लिया। बागान में आदिवासियों के घर हैं लेकिन फायरिंग करके हमें बागान से बाहर कर दिया गया।
दूसरी ओर, बागान के निवर्तमान मालिक इनामुल हक का दावा है कि मैंने एक निश्चित रकम देकर बगीचे को खरीदा है। पंचायत चुनाव के बाद से बाहरी आदिवासी बागान में अशांति फैला रहे हैं। इससे इलाके में तनाव का माहौल है।
घटना के बारे में इस्लामपुर के पुलिस अधीक्षक जसप्रीत सिंह बर्मन ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। जरूरत पड़ी तो घायलों से पूछताछ कर घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।