वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
दमकल अधिकारी गणेश देबनाथ ने कहा कि आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है
कोलकाता। उल्टाडांगा में प्लाइवुड गोदाम में भीषण आग लग गई। सुबह करीब साढ़े पांच बजे ईस्ट कैनाल सर्कुलर रोड पर प्लाईवुड गोदाम में आग लग गई। आग की लपटे काफी ऊंची उठ रही थी। जिसे देख स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना दमकल को दी। दमकल की एक के बाद एक 8 इंजन पर पहुंची। बता दे कि, बड़ी मात्रा में सूखी लकड़ी जमा होने के कारण आग तेजी से फैल गई और दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत कर आग पर नियणंत्र पाया।
दमकलकर्मी ने टिन का छज्जा हटाकर आग बुझाने की कोशिश की। पास की फैक्ट्री के गेट का ताला तोड़कर वहां घुसकर पानी देने का प्रयास किया गया। हालांकि, आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। काफी मात्रा में प्लाइवुड और लकडिय़ा जल गई। आग आस-पास न फैले जिस कारण फैक्ट्री के आसपास के घरों को भी खाली करा दिया गया। काफी प्रयास के बाद कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर दमकलकर्मी पहले मौके पर पहुंच जाते तो नुकसान कम होता। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फैक्ट्री में आग कैसे लगी। इसकी जांच की जा रही है। आग की लपटें तेज और ऊंची थी। आग की तपिश के कारण पास में बने मकान के छत पर लगे पानी की टंकी भी गल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग सुबह के समय लगी थी। उस वक्त कारखाना में कोई मौजूद नहीं था। पास के घरों के लोग अपनी जान बचा कर सुरक्षित बाहर निकले। धीरे-धीरे आग विकराल रूप लेने लगा। दमकल की इंजन पहुँच कर आग पर काबू पाया। दमकल अधिकारी गणेश देबनाथ ने कहा कि आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुँच आग पर नियंत्रण पाया गया।