पुलिस मामले की जांच कर रही है
कोलकाता। दहेज़ के लिए गृहिणी की ह्त्या का आरोप पति और ससुराल वालों पर लगा है। मृत दुल्हन का नाम रीमा बीबी (20) है। घटना रविवार सुबह खड़दह के रहरा थाना क्षेत्र के डांगादिघी इलाके की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रविवार सुबह परिजनों को खबर मिली कि रीमा ने गले में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसे फंदे से उतारकर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दामाद दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को बेवजह प्रताडि़त करता था। ससुराल के अन्य सदस्य भी उसके साथ ज्यादती करते थे। इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी।
आरोप है कि कुछ समय तक स्थिति ठीक थी, लेकिन यातना का स्तर फिर से बढ़ गया। दावा है कि पैसे की मांग को लेकर फिर से झगड़ा और अशांति शुरू हो गयी। रविवार सुबह रीमा के एक पड़ोसी ने उसके पिता के घर फोन कर बताया कि रीमा ने आत्महत्या कर ली है। मृतक के पिता ने कहा कि शादी के बाद से ही वे पैसे की मांग को लेकर लड़की को प्रताडि़त करते थे। मैंने अपनी पूरी क्षमता से उनकी मांगों का निपटान किया लेकिन कुछ दिन पहले अत्याचार बढऩे पर हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बाद में इसे वापस ले लिया। आज सुना कि लड़की ने आत्महत्या कर ली। हम इसे नहीं मानते। उन्होंने लड़की की हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया। मैं दोषियों के लिए कड़ी सजा चाहता हूं। घटना के बाद से मृतका के ससुराल वाले फरार हैं। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि सास ससुर की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।