Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

ताजपुर बंदरगाह निर्माण को लेकर अडानी समूह से बातचीत जारी, ममता ने किया था नए टेंडर का आह्वान

ताजपुर बंदरगाह निर्माण पर अदाणी समूह के साथ चल रही बातचीत', बनर्जी सरकार की मंत्री शशि पांजा का दावा

27 Nov 2023

ताजपुर बंदरगाह निर्माण को लेकर अडानी समूह से बातचीत जारी, ममता ने किया था नए टेंडर का आह्वान

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से घूस लेकर संसद में अडानी के खिलाफ सवाल पूछे जाने के बाद इस कारोबारी समूह से राज्य सरकार के रिश्ते तल्ख होने के दावे किए जा रहे हैं। हाल ही में संपन्न हुए दो दिवसीय पश्चिम बंगाल ग्लोबल व्यापार शिखर सम्मेलन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के मशहूर ताजपुर बंदरगाह पर काम आगे बढ़ाने के लिए अदानी समूह को छोड़कर किसी और औद्योगिक घराने से टेंडर का आह्वान किया था।

लेकिन अब उन्हीं की कैबिनेट की मंत्री शशि पांजा ने स्पष्ट किया है कि इस बंदरगाह के विकास को लेकर अदानी समूह से ही बातचीत चल रही है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या ममता बनर्जी ने व्यापार शिखर सम्मेलन जैसे ग्लोबल मंच का इस्तेमाल केवल अडानी समूह को नीचा दिखाने के लिए किया? इसके साथ ही इस बंदरगाह के विकास में समूह कितना काम करेगा, इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

पश्चिम बंगाल के प्रस्तावित ताजपुर बंदरगाह को लेकर जारी अलटकलों के बीच प्रदेश सरकार की वरिष्ठ मंत्री शशि पांजा ने कहा है कि परियोजना में प्रगति हो रही है और इसे लेकर अडानी समूह से बातचीत जारी है। विपक्षी भाजपा के इस दावे के बारे में कहा कि अडानी समूह के इससे बाहर निकलने के कारण परियोजना अधर में आ गई है, प्रदेश सरकार के उद्योग, वाणिज्य एवं उद्यम मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष इसके बारे में कुछ भी जाने बिना ‘झूठे दावे’ कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘परियोजना में प्रगति हुई है और संबंधित पक्ष यानी अडानी समूह के साथ बातचीत जारी है ।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या अडानी समूह के साथ बातचीत में कोई रुकावट आयी है, शशि पांजा ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बंदरगाह के निर्माण के लिए केंद्र से अनुमति मांगी गई है और केंद्र सरकार ने कुछ स्पष्टीकरण मांगे हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गत मंगलवार को बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में यह कहा था कि ताजपुर बंदरगाह के निर्माण के लिए निविदा डाली जाएगी। इसके बाद इसे लेकर अटकलें तेज हो गयी थीं कि इस बंदरगाह का काम किसी और औद्योगिक समूह को सौप जा सकता है । इस बीच उन्हीं की कैबिनेट मंत्री का परस्पर विरोधाभासी बयान सुर्खियों में है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News