Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

केजरीवाल और हेमंत सोरेन से अपनी तुलना न करें दीदी; ममता बनर्जी पर अधीर रंजन का तीखा प्रहार

बता दें कि कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अधीर रंजन चौधरी को उनके वर्तमान संसदीय क्षेत्र बहरामपुर (पश्चिम बंगाल) से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है

09 Apr 2024

केजरीवाल और हेमंत सोरेन से अपनी तुलना न करें दीदी; ममता बनर्जी पर अधीर रंजन का तीखा प्रहार

कोलकाता। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। अधीर रंजन ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में घोटाले हुए हैं इसलिए ममता बनर्जी को अपनी तुलना अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन से नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी को अपनी तुलना अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन से नहीं करनी चाहिए। पश्चिम बंगाल में घोटाले हुए हैं और उनकी जांच कोर्ट की निगरानी में हो रही है।"

लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने आगे कहा, "बंगाल का जो मुद्दा है, जो घोटाले बंगाल में पाए गए हैं.. ये घोटाले कोर्ट के फैसले की बदौलत आम लोगों के सामने उजागर हुए हैं। ममता अपनी तुलना केजीरावल और सोरेन से न करें क्योंकि केजरीवाल और हेमंत के खिलाफ क्या हुआ और ममता बनर्जी और उनके खोखा बाबू (भतीजे) के खिलाफ क्या हुआ.. आम लोगों की जानकारी इस पर है। बंगाल में घोटाले हुए हैं। कोर्ट की निगरानी में सारे घोटालों की जांच हो रही है।" उन्होंने कहा, "दीदी हमारी बहुत चालाकी करती हैं। दीदी दो को चार कर देती हैं। दीदी आम लोगों को गुमराह कर रही हैं।"

इससे पहले 22 मार्च को बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद पश्चिम बंगाल में कभी ऐसा (सीएम की गिरफ्तारी) देखने को नहीं मिलेगा, क्योंकि भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच गुप्त समझौता है। उन्होंने कहा कि इसी समझौते की वजह से तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ से बाहर निकल गई और अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

बता दें कि कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अधीर रंजन चौधरी को उनके वर्तमान संसदीय क्षेत्र बहरामपुर (पश्चिम बंगाल) से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है। देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा। लोकसभा के 543 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता, 10.5 लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News