Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

कांग्रेस नेता ने कहा है कि तृणमूल ने जिस तरह से कांग्रेस पर अटैक किया, उसको देखते हुए मेरे लिए जरूरी था कि जवाब दूं

21 Jun 2024

अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

कोलकाता। लोकसभा चुनाव में मुर्शिदाबाद जिले की बहरामपुर सीट पर पराजय झेलने के बाद दिग्गज कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष पद से आज इस्तीफा दे दिया।
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बंगाल में केवल एक सीट पर विजय हासिल हुई है। अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर लोकसभा सीट से पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल उम्मीदवार युसूफ पठान ने हरा दिया था। कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद से अधीर रंजन चौधरी की भूमिका पर सवाल उठने लगे थे। लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस की ओऱ से शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक बुलाई गयी है। उसके पहले ही चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है।
उल्लेखनीय कि अधीर रंजन पांच बार बहरामपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गये थे। इस लोकसभा चुनाव में हार के बाद उन्होंने कहा था कि वह नहीं जानते कि उनका राजनीतिक भविष्य कैसा होगा। उन्होंने कहा था, "मुझे अभी तक अपने नेताओं की ओर से कोई फोन नहीं आया है। अधीर ने ये भी कहा था कि जब राहुल गांधी की ‘पूरब-पश्चिम भारत जोड़ो यात्रा’ मुर्शिदाबाद पहुंची तो हमने उसमें हिस्सा लिया। हमारे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार मालदा में प्रचार किया लेकिन बहरामपुर कभी नहीं आए। इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेता ने कहा है कि तृणमूल ने जिस तरह से कांग्रेस पर अटैक किया, उसको देखते हुए मेरे लिए जरूरी था कि जवाब दूं।"
दरअसल, चुनाव के दौरान उन्होंने टीएमसी का पुरजोर विरोध किया था, जिस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सवाल उठाये थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News