Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

एक ही पद पर तीन बार नियुक्ति रद्द

अंकिता, बबीता के बाद अनामिका भी हुई बेरोजगार

22 Apr 2024

एक ही पद पर तीन बार नियुक्ति रद्द

कोलकाता, 22 अप्रैल। एक ही पद पर हल साल नौकरी बदल रही है स्थिति ये हैं कि 2022 से 2024 तक एक ही पद पर तीन बार रद्द हुई नियुक्ति हैं। करीब एक साल में तीन बार नौकरी बदल गयी। सोमवार को कलकत्ता हाई कोर्ट की खंडपीठ ने 2016 में हुई नियुक्ति रद्द कर दी हैं। अंकिता अधिकारी, बबीता दास के बाद अनामिका रॉय ने भी अपना नौकरी खो दिया हैं। दरअसल राज्य मंत्री परेश अधिकारी की बेटी अंकिता अधिकारी को 2016 में एसएससी के माध्यम से सहायक शिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था। 
अंकिता अधिकारी राजनीति विज्ञान पढ़ाया करती थी लेकिन उन्हें भ्रष्टाचार के जरिये नौकरी मिलने के आरोप में 2022 में अंकिता अधिकारी के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट मामला दायर हुआ। हाईकोर्ट में दर्ज मामले के आधार पर सीबीआई ने ना केवल अंकिता अधिकारी बल्कि उनके पिता परेश अधिकारी को भी तलब किया था। मेखलीगंज से ट्रेन पकडऩे के बाद भी वे कोलकाता पहुंचने से पहले ही गायब हो गये। इसके बाद अंकिता की नियुक्ती उसी वर्ष 20 मई को हाईकोर्ट ने खारीज कर दी जिसके बाद अंकिता को सीबीआई जांच का सामना करना पड़ा। भ्रष्टाचार के कारण परेश अधिकारी को भी अपना मंत्री पद भी गंवाना पड़ा। संख्या के आधार पर बबीता दास को अंकिता के पद पर नियुक्त किया गया। गौरतलब है कि बबीता ने अंकिता के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज कराया था। उस केस को जीतकर उन्हें न सिर्फ नौकरी मिली, बल्कि अंकिता द्वारा सैलरी के तौर पर कमाए गए 14 लाख रुपये भी मिले। हालाँकि, ये ख़ुशी ज़्यादा देर तक नहीं टिकी। एक अन्य नौकरी चाहने वाली अनामिका रॉय द्वारा दायर मामले में बबीता ने अगले साल यानी 16 मई 2023 को अपनी नौकरी खो दी। 
आरोप है कि उसने आवेदन पत्र में अधिक अंक दर्शाये थे। कोर्ट के आदेश पर बबिता को अपनी नौकरी भी गंवानी पड़ी और फिर बबिता के जगह उसी पद पर अनामिका की नियुक्ति सहायक अध्यापिका के पद पर हुई थी। उन्हें अंकिता के वो 14 लाख रुपये भी मिल गए थे लेकिन अनामिका की खुशी भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकी और एक साल के अंदर ही अनामिका की नौकरी भी चली गई। कोर्ट के आदेश के कारण नौकरी जाने से अनामिका रॉय निराश हैं। अनामिका ने कहा कि बहुत संघर्ष के बाद मुझे नौकरी मिली थी। मैंने नहीं सोचा था कि योग्य लोगों की नौकरी चली जायेगी और अयोग्य लोगों के कारण हमें परेशानी में डाल दिया जायेगा। मैं बहुत निराश हूं कि योग्य होते हुए भी दोबारा परीक्षा देना होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News